Woman and elderly in Indore made porn videos by intoxicating girl took money by blackmailing

इंदौर में महिला और बुजुर्ग ने लड़की को नशा देकर अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल करके रुपए लिए

इंदौर। शहर के चंदन नगर में शादीशुदा लड़की को मकान दिखाने के बहाने एक बुजुर्ग घर ले गया। यहां चाय में नशीली दवा पिलाकर की गंदी हरकतें की। इस दौरान घर की महिला ने अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करके रुपए वसूलना शुरू कर दिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

चंदननगर पुलिस के मुताबिक, 35 साल की शादीशुदा महिला का पति मैकेनिक था। इसके घर खजराना के रहने वाले हाजी मलिक का आना-जाना था। एक दिन हाजी उनके घर पहुंचा और बोला कि गीता नगर में एक सस्ता मकान आया है। जल्दी चलकर देख लो, वरना कोई दूसरा ले लेगा। पति उस समय घर पर नहीं थे। वह घर दिखाने के बहाने गीतानगर ले गया और यहां पर एक खाली मकान को दिखाया। यहीं पर उसने चाय पिलाई। इसमें कोई नशीला पदार्थ मिला था, इसलिए महिला बेहोश हो गई। इसके बाद वह गलत हरकत करने लगा। दूर खड़ी मकान वाली महिला घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी।

बाद में होश में आया तो उसे बिना बताए घर छोड़ दिया। तीन दिन बाद हाजी मलिक दोबारा घर पहुंचा और अजमेर समेत अन्य जगह साथ चलने को कहा। इस पर महिला ने कहा कि मैं क्यों तुम्हारे साथ कहीं चलूं। इस पर उसने मोबाइल निकाला और वीडियो दिखाने लगा। महिला और हाजी ने पति को भी वीडियो दिखाए। आरोपियों ने ब्लेकमेल करके रुपए वसूल किए। बाद में पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने हाजी मलिक समेत मकान वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

इस तरह बची लड़की की जान
लड़की ने बताया कि वह लगातार मदद की गुहार लगा रही थी। आरोपियों के जाने के बाद भी वह चीख रही थी। इलाका सुनसान था, लेकिन फिर कुछ लोग आ गए जिनकी मदद से वह जैसे-तैसे बोरे से बाहर आई और अपने दोस्त को कॉल किया। मौके पर पहुंचे दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे युवक ने बताया कि वह उसका मंगेतर है। जल्दी दोनों शादी होने वाली है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

Scroll to Top