Wife filed rape case against her husband accused of raping her before marriage taking her to hotel case registered know what is the whole matter

पत्नी ने अपने पति पर दर्ज कराया बलात्कार का मामला, शादी के पहले होटल ले जाकर रेप करने का आरोप, मामला दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

भोपाल। पहले पति से अलग हो जाने के बाद एक महिला ने एक अन्य युवक से शादी कर ली। कुछ महीनों तक साथ में रहने के बाद महिला का उसके साथ मनमुटाव होने लगा। महिला और उसके पति के बीच बढ़ते झगड़े को देखते हुए उसने पुलिस थाने जाकर बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। महिला का कहना है कि शादी के पहले युवक ने एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद महिला के साथ रेप किया था। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ये था पूरा मामला
एमपी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला वर्तमान में अशोका गार्डन इलाके में रहती है। वर्ष 2017 में उसने एक युवक से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति व पत्नी के बीच झगड़े होने लगे थे। कई महीनों तक घरेलू कलह चलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को छोड़ दिया था। इसके बाद महिला रायसेन में अपनी बहन के साथ रहने लगी लगी थी। यहां पर उसकी पहचान राकेश (परिवर्तित नाम) नाम के युवक से हो गई। राकेश यहां पर एमपी ऑनलाइन का कियोस्क चलाता था। चूंकि महिला अपने पति को छोड़ चुकी थी इसलिए राकेश ने उसके साथ अपनी नजदीकी बढ़ा ली। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। कई दिनों तक अफेयर चलने के बाद राकेश और महिला ने शादी कर ली।
दोनों एक साथ ही रायसेन में रहने लगे। थोड़े समय तो उनके संबंध अच्छे रहे लेकिन बाद में उनके बीच झगड़े होने लगे। लगातार विवाद बढ़ते चले जाने पर महिला रासयेन छोड़कर भोपाल आ गई। उसके यहां रहने के दौरान दोनों के संबंध बुरी तरह से बिगड़ गए।
महिला ने एमपी नगर थाने में शिकायत कर अपने दूसरे पति पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उसने बताया कि रायसेन में हुई दोस्ती के बाद राकेश 29 अक्टूबर 2019 को उसे लेकर भोपाल आया था। दोनों एमपी नगर जोन वन के एक होटल में रुके थे। यहां पर नशीला पदार्थ  मिलाकर उसने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद राकेश ने उससे शादी करने को वादा किया था। बाद में वादा निभाते हुए युवक ने शादी भी कर ली थी। चूंकि महिला ने जिस समय दुष्कर्म की बात कही है, उस समय दोनों की शादी नहीं हुई थी। इसलिए पुलिस ने जांच के उपरांत बलात्कार का प्रकरण दर्ज लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Scroll to Top