अजरबैजान। यूरो कप में ग्रुप-अ के तीसरे मुकाबले में वेल्स ने तुर्की को 2- 0 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में वेल्स की यह पहली जीत है। अजरबैजान के बाकू में खेले गए मैच में मिडफील्डर आरोन रामसी और डिफेंडर कॉनोर रॉबर्ट्स ने 1- 1 गोल दागा। मैच में पहला गोल रामसी ने 42वें मिनट में गोल दागा था। इसके बदौलत वेल्स को हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त मिली थी। इसके बाद 90+5वें मिनट में वेल्स के डिफेंडर कॉनोर रॉबर्ट्स ने गोल दागकर टीम को 2-0 की विजयी बढ़त दिलाई। यह दोनों गोल कप्तान गैरथ बेल ने ही असिस्ट किए।
अलेक्सी के गोल से रूस ने फिनलैंड को 1-0 से हराया
म्युनिख। यूरो कप में ग्रुप एफ के तीसरे मुकाबले में रूस ने फिनलैंड को 1-0 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में टीम की यह पहली जीत है। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में विनिंग गोल अलेक्सी मिरांचुक ने 45+2वें मिनट में गोल दागा। यह गोल ज्यूबा ने असिस्ट किया। इस मैच में फिनलैंड 3-5-2 और रूस 4-3-3 के फॉर्मेशन के साथ उतरी थी। पहली बार यूरो कप खेल रही फिनलैंड टीम का रूस के खिलाफ उसका रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। वह रूस को 109 साल हरा नहीं सकी। फिनलैंड ने आखिरी बार रूस को 1912 के ओलिंपिक्स फुटबॉल टूनार्मेंट में हराया था। उस वक्त फिनलैंड पर रूस का कंट्रोल हुआ करता था। तब से अब तक 4 मैच हुए, जिसमें रूस ही जीता है।
हमेल्स के आत्मघाती गोल से फ्रांस से हारा जर्मनी
यूरो कप में ग्रुप एफ के दूसरे मुकाबले में फ्रांस ने जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल जर्मनी टीम के मैट हमेल्स ने किया। उनकी आत्मघाती गोल की बदौलत फ्रांस की टीम ने जीत हासिल की। फ्रांस के हर्नांडीज के असिस्ट पर हमेल्स बॉल को गोल पोस्ट से दूर भेजना चाहते थे। पर बॉल गोल में घुस गई। यह इस सीजन का तीसरा आत्मघाती गोल है। यह मैच म्यूनिख के फुटबॉल अरेना स्टेडियम में खेला गया। म्यूनिख में फ्रांस की टीम जर्मनी के खिलाफ पिछले 6 मैचों में अजेय रही है। फ्रेंच टीम ने इसमें से 4 में जीत हासिल की और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। जर्मनी की यह पिछले 6 मैचों में दूसरी हार है। इसमें से 3 मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, 1 मैच ड्रॉ रहा है।