नई दिल्ली। विटामिन्स हमारे शरीर की नॉर्मल ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी हैं। शरीर के लिए विटामिन ई (Vitamin E) भी बहुत जरूरी है। विटामिन ई एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में भी सहायक होता है। विटामिन ई से त्वचा और बाल अच्छे रहते हैं। अगर शरीर में विटामिन ई की कमी है तो आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए करना चाहिए, जो विटामिन ई से भरपूर हों। वेजिटेबल ऑयल, अनाज, मांस, अंडे, फलों, सब्जियों और व्हीट जर्म ऑयल के साथ-साथ कई खाद्य पदार्थों में विटामिन ई पाया जाता है। विटामिन ई सप्लिमेंट के रूप में भी मिलता है। इससे आपको नेचुरली विटामिन-ई मिल जाएगा। विटामिन ई एलर्जी को कम करने का काम भी करता है। मांसपेशियों में कमजोरी, आंखों की समस्याएं, पाचन तंत्र का कमजोर होना, आदि विटामिन ई की कमी के प्रमुख लक्षण हैं।
विटामिन ई की कमी से बीमारी
- विटामिन ई की कमी की वजह से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में नहीं रहता।
- अगर शरीर में विटामिन E की कमी है तो ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं मिल पाता।
- बाल और त्वचा से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं।
- विटामिन ई की कमी से इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।
विटामिन ई के फायदे
- मानसिक रोगों को दूर करने में विटामिन ई फायदेमंद है। विटामिन-ई की कमी से मानसिक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन ई मानसिक तनाव और दूसरी समस्याओं को दूर करता है।
- विटामिन ई से एलर्जी दूर होती हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी सही रहता है।
- शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विटामिन-ई मदद करता है। गर्भावस्था में विटामिन- ई से बच्चे को खून की कमी से बचा सकते हैं।
- विटामिन ई में एंटी एजिंग ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे बढ़ती उम्र का असर कम होता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां कम होती हैं।
- कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में विटामिन ई का इस्तेमाल किया जाता है। क्लिंजर में विटामिन ई का इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा पर नमी लाने के लिए भी ये जरूरी है।
इन चीजों से पूरी करें विटामिन ई की कमी
- शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में बादाम को शामिल करें। बादाम स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना बादाम खाएं।
- विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। पालक में कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
- विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करें। सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी1, सेलेनियम और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। रोजाना ब्रेकफास्ट में सूरजमुखी के बीजों का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
- एवोकाडो में भी अच्छी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। इसमें विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है।
- पाइन नट्स में भी विटामिन ई काफी मात्रा में पाया जाता है। रोजाना पाइन नट्स का खाने से आप शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा कर सकते हैं।
- पीनट बटर में भी विटामिन ई काफी मात्रा में पाया जाता है। पीनट बटर खाने करने से आप विटामिन ई की कमी को पूरा कर सकते हैं।