TOKYO OLYMPICS: India lost in women's hockey but players won the heart of the country, Britain beat 4-3

TOKYO OLYMPICS : महिला हॉकी में भारत हारा लेकिन खिलाड़ियों ने जीता देश का दिल, ब्रिटेन ने 4-3 से हराया

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जिस तरह से कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा वैसी ही उम्मीदें आज यानी शुक्रवार 6 अगस्त को भारतीय महिला हॉकी टीम से थीं, लेकिन महिला हॉकी टीम यह मैच हार गई। मैच भले ही भारतीय महिला हॉकी टीम हारी हो लेकिन उसने देश का दिल जीत लिया है। संघर्षपूर्ण और कांटे की टक्कर वाले इस रोचक मुकाबले में ब्रिटेन ने भारत पर 4-3 से यह मैच जीत गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही अपना खेल आक्रामक दिखाया।

महिला हॉकी टीम हारी

रियो ओलिंपिक की गोल्ड मेडल विजेता ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन भारत को हार झेलनी पड़ी। ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से जीत दर्ज कर टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, दोनों ही टीमें पहले हाफ के पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाईं। कुछ मौके दोनों टीमों को गोल के लिए मिले थे, लेकिन कोई भी गेंद को नेट में नहीं पहुंचा सका।

शाहरुख खान ने कहा – दिल टूटा, लेकिन आपके खेल देखकर सिर गर्व से ऊंचा हो उठा

इधर, भारतीय हॉकी टीम को मिली हार के बाद देशभर में मायूसी छा गई है, लेकिन फिर भी महिला खिलाड़ियों के खेल की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा है कि हार्टब्रेक!!! लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा खेला। आप सभी ने भारत को प्रेरित किया। वही जीत है।

भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में गोल खाना पड़ा। थ्रीडी स्किल्स के जरिए ग्रेट ब्रिटेन की ओर से एलीना सियान ने गोल किया और कांस्य पदक के इस मैच में खाता खोला। दूसरा गोल करीब दसवें मिनट में इंग्लैंड की टीम ने किया, जब सारा रॉबर्ट्सन ने गोल किया और बढ़त को 2-0 में तब्दील किया, लेकिन भारतीय महिला टीम ने भी वापसी करते हुए एक गोल दागा।

भारत अब तक टोक्यो में जारी ओलिंपिक में पांच पदक जीत चुका है, जिसमें से दो पदक सिल्वर मेडल के रूप में आए हैं, जबकि तीन पदक कांस्य के रूप में आए हैं। चार व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में भारत ने पदक जीते हैं, जबकि एक पदक टीम के रूप में आया है, जिसे पुरुष हॉकी टीम ने जीता है।

Scroll to Top