टोक्यो। 15 दिन की समाप्ति के बाद भारत ने टोक्यो ओलंपिक में दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते हैं। आज भारत की ओर से गोल्फ का मुकाबला चल रहा है, लेकिन उस मुकाबले को आकाशीय बिजली के चलते कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। इस मुकाबले में भारत की अदिति अशोक संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है, जबकि पहले नंबर पर अमेरिका की एन कोरडा है जो 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि दूसरे स्थान पर 16 अंकों के साथ जापान की एम इनामी है। वहीं भारत की अदिति और न्यूजीलैंड की खिलाड़ी की ली दोनों 15 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
आज नीरज और बजरंग पर होगी निगाहें
वहीं आज भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया पर देश की निगाहें हैं। इन दोनों खिलाड़ियों से पदक को लेकर काफी उम्मीद हैं। भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया कांस्य पद के लिए 65 किग्रा कैटेगरी में होगा। इधर, जेवलीन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज फाइनल मुकाबले में जोर आजमाईश करेंगे।