Sonia Gandhi will not celebrate birthday this year decision taken due to farmer movement

सोनिया गांधी इस साल नहीं मनाएंगी जन्मदिन, किसान आंदोलन के चलते लिया फैसला

दिल्ली: इस साल नौ दिसंबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 74 साल की हो जाऐगी। लेकिन हर साल की तरह इस बार वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए उन्होनें यह फै सला लिया है। दरअसल केन्द्र सरकार की तरफ से तीन कृषि कानूनों लाए गए हैं। जिसका 12 दिनों से कई प्रदेश के किसान विरोध कर रहे हैं।

उनकी मांग है कि केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस लिया जाए। जिसके चलते आज किसान संघों ने राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया है। बंद सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।

इस बंद को मजदूर संघों के अलावा बैंक कर्मचारीयों ने भी समर्थन देने का एलान किया है। हालांकि किसान नेताओं ने कहा है कि किसी को भी बंद में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

Scroll to Top