Singer Aditya Narayan to tie knot with girlfriend Shweta see photos

सिंगर आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड श्वेता संग बंधने जा रहे शादी के बंधन में, देखें तस्वीरें

मुंबई। सिंगर आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल संग आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ब्याह रचाने के लिए आदित्य पापा उदित नारायण और मम्मी दीपा नारायण के साथ बारात लेकर निकल गए हैं। आदित्य की बारात की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दूल्हे आदित्य और दुल्हन श्वेता की भी पहली झलक सामने आई है।

शादी के लिए आदित्य ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है। इसके साथ ही मैचिंग ज्वेलरी और चश्मा भी पहना है। आदित्य की दुल्हन श्वेता भी क्रीम कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। आदित्य के पिता और सिंगर उदित नारायण ऑरेंज कलर की शेरवानी और क्रीम पगड़ी में नजर आ रहे हैं।

आदित्य की मां दीपा नारायण ने पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहन रखी है। आदित्य की बारात के साथ डांस करने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। आदित्य की बारात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही नए नवेले कपल को फैन्स शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Scroll to Top