Scotland: First country to give menstrual products for free learn the entire process here

स्कॉटलैंड: पहला देश जो मासिक धर्म से जुड़े प्रोडक्ट्स फ्री में देगा, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

स्कॉटलैंड| स्कॉटलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश जहां अब पीरियड्स संबंधित सभी प्रोडक्ट्स मुफ्त दिए जाएंगे। बुधवार को स्कॉटिश पार्लियामेंट ने इसे लेकर एक बिल पास किया। इस बिल को नाम दिया गया पीरियड प्रॉडक्ट फ्री प्रोविजन स्कॉटलैंड। बिल के अनुसार अब इस देश में हर उम्र की महिला को फ्री में सैनिटरी पैड दिए जाऐंगे।

लेकिन क्या आपको पता है इस इनिशिएटिव की शुरुआत कैसे हुई? या कैसे स्कॉटलैंड की सरकार पीरियड प्रोडक्ट्स को लोगों तक पहुचाएंगी? 

इस एक्ट के तहत, स्थानीय प्रशासन को पीरियड प्रॉडक्ट्स को मुफ्त में उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए जल्द ही स्कॉटलैंड सरकार एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस के माध्यम से सभी स्थानीय अधिकारियों पर एक कानूनी ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे वे जरूरतमंद महिलाओं के लिए टैंपॉन और पैड जैसी सामग्री फ्री में उपलब्ध करा सकें।

कैसे हुई इसकी शुरुआत? 
इस विधेयक को लाने के पीछे पूरा श्रेय मोनिका लेनन को जाता है।  मोनिका एक  स्कॉटिश संसद सदस्य हैं और 2016 के बाद से पीरियड्स पॉवर्टी (Period Poverty) को समाप्त करने के लिए अभियान चला रही हैं।  बिल पास होने के बाद उन्होंने सभी को धन्यवाद किया।

कैसे पहुंचेंगे लोगों तक सैनिटरी पैड्स? 
स्कॉटिश सरकार की साल 2022 तक देश के सभी कम्युनिटी सेंटर्स, यूथ क्लब्स और फार्मेसियों सहित लगभग सभी सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटरी पैड और टैंपॉन को फ्री में देने की योजना है।  फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, यहां के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रशासन को भी छात्रओं के लिए फेमिनिन हाइजीन प्रोडक्ट्स को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
गौरतलब है की 2018 में ही स्कॉटलैंड सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों में मुफ्त में महिलाओं को (free feminine hygiene) सुरक्षित प्रोडक्ट्स प्रदान करने वाला पहला देश बन गया था। हालांकि, अब संसद में बिल पास होने के बाद यहां की हर महिला को फ्री में पैड मिल सकेगा।

Scroll to Top