Ronaldo scores goal against Andorra close to world record

एंडोरा के खिलाफ रोनाल्डो ने दागा गोल, वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंचे

लिस्बन। पुर्तगाल ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दोस्ताना(मैत्री) मैच में एंडोरा को 7-0 से करारी मात दी। पुर्तगाल की इस बड़ी जीत में क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का भी एक गोल शामिल है। गए इस मैच में पुर्तगाल के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे फॉरवर्ड पेद्रो नीटो ने आठवें, डियास फर्नाडीज ने 29वें और 61वें, रेनाटो सांचेज ने 56वें, गासरया मिरामोंटेस ने 76वें मिनट में आत्मघाती गोल, रोनाल्डो ने 85वें और सकीरा ने 88वें मिनट में गोल किए। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण और घुटने की चोट से उबरने के बाद रोनाल्डो ने हाफ टाइम पर मैदान में कदम रखा। उन्होंने 85वें मिनट में टीम का छठा गोल दागा। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने सर्वाधिक अंतर्राष्टÑीय गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है।

100 गोल दागने वाले यूरोप के पहले फु टबॉलर बने रोनाल्डो

100 गोल दागने वाले यूरोप के पहले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अब वर्ल्ड रेकॉर्ड निशाने पर। 35 वर्षीय रोनाल्डो ने हाफ टाइम से पहले ही 45वें मिनट में फ्रीकिक के जरिए मैच का पहला गोल दागा। इसके बाद उन्होंने 73वें मिनट में अपना और टीम के लिए दूसरा गोल दागा। अपने तीसरे मैच के लिए पुर्तगाल की टीम अब अक्टूबर में फ्रांस का दौरा करेगी। वहीं, पेरिस में खेले गए एक अन्य मुकाबले में 2018 विश्व कप विजेता फ्रांस ने विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति करते हुए एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की और 2018 विश्व कप उपविजेता क्रोएशिया को 4-2 से हरा दिया।

Scroll to Top