Rohit Shetty sees Divyanka Tripathi as a finalist: Khatron Ke Khiladi 11

दिव्यांका त्रिपाठी को फाइनलिस्ट के रूप में देखते हैं रोहित शेट्टी: Khatron Ke Khiladi 11

मुंबई। खतरों के खिलाड़ी 11 का प्रीमियर शनिवार रात को हुआ और होस्ट रोहित शेट्टी ने अपने एडवेंचर शो की शुरुआत की। पहले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट से इंट्रोड्यूस कराया गया। अर्जुन बिजलानी ने शुक्रवार को शो के लिए पहला टास्क जीता। जबकि राहुल वैद्य और निक्की तंबोली अपना टास्क नहीं कर पाए।

 

स्टंट देख प्रभावित हुए रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी, दिव्यांका का स्टंट देख काफी प्रभावित हुए। एक्ट्रेस ने मगरमच्छ को अपने हाथों से उठाकर एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स तक रखा। वह इस टास्क की विजेता थीं। रोहित शेट्टी ने बताया कि वह दिव्यांका को फाइनलिस्ट के रूप में देखते हैं।

कौन-कौन है इस बार शो में

शो में इस बार अभिनव शुक्ला, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, निक्की तंबोली, महक चहल, सौरभ राज जैन, अनुष्का सेन, वरुण सूद,  सना मकबूल और आस्था गिल हिस्सा ले रहे हैं।

ट्विटर पर फैंस दे रहे रिएक्शन

शो को देखने के बाद फैंस ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। शो की तारीफ करने के साथ-साथ वे कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। वहीं दिव्यांका सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘दिव्यांका त्रिपाठी आज के एपिसोड में छाई रहीं।‘ एक अन्य ने उन्हें धाकड़ गर्ल बताया। वहीं पहले ही एपिसोड से कुछ लोग तो अनुमान लगा रहे हैं कि इस सीजन का विनर राहुल वैद्य और दिव्यांका त्रिपाठी में से कोई एक बन सकता है।

Scroll to Top