Petrol and diesel prices rise for the second day know how much the prices reached

पेट्रोल और डीजल के दामों में दूसरे दिन भी बढ़ोतरी, जानिए कितनी पहुंची कीमतें

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत में 24 से 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल की भी 22 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 85.20 रुपए पर चला गया जो कि आॅल टाइम हाई प्राइस है। इस दिन डीजल भी 75.38 रुपए प्रति लीटर पर चला गया।

जानिए प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार हैं-

शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 85.20 75.38
मुंबई 91.80 82.13
चेन्नै 87.85 80.67
कोलकाता 86.63 78.97
नोएडा 84.83 75.83
रांची 83.96 79.77
बेंगलुरु 88.07 79.94
पटना 87.71 80.52
चंडीगढ़ 82.04 75.13
लखनऊ 84.75 75.75

स्रोत (आईओसी SMS)
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता आरएसपी लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत
प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए लगातार रेट बढ़ने के कारण
अमेरिकी मुद्रा डॉलर इस समय दुनिया के अन्य मुद्राओं के मुकाबले कुछ ज्यादा ही मजबूत हो रहा है। इसी वजह से वहां कच्चे तेल के फ्यूचर मार्केट में सुस्ती का दौर है। कोरोना के टीके आ जाने के बाद भी दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना का कहर फिर बरपा है। इन्हीं कारणों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज भी कच्चे तेल कीमतों में गिरावट का रूख दिखा। लेकिन, घरेलू बाजार में देखें तो यहां आज फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इससे दो दिन पहले तीन दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शांति थी।

नए साल में 01.49 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
नए साल के 18 दिनों में 6 दिन में ही पेट्रोल 01.49 रुपए महंगा हो गया है। इससे पहले बीते साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम खूब बढ़े। देखा जाए तो बीते 10 महीने में ही इसके दाम में 15 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।

डीजल भी हुआ 1.51 रुपए महंगा
इस साल डीजल की कीमतों में भी ठहर-ठहर कर 6 दिनों की बढ़ोतरी हो चुकी है। इतने दिनों में डीजल के दाम में 1.51 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। देखा जाए तो पिछले 10 महीने में ही इसके दाम में 13 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Scroll to Top