Nokia X10 X20 5G and G10 to be launched HMD Global's big event on April 8

नोकिआ X10, X20 5G और G10 लॉन्च हो सकता है, एचएमडी ग्लोबल का 8 अप्रैल को बड़ा इवेंट

HMD Global 8 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में Nokia के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। यह कार्यक्रम 8 अप्रैल को भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा। माना जा रहा है कि इसमें Nokia X10, Nokia X20 5G और Nokia G10 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, HMD ग्लोबल ने फोन के लॉन्च के बारे में कुछ नहीं कहा है। कंपनी ने इस इवेंट की जानकारी अपनी वेबसाइट के माध्यम से दी है।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से एक निमंत्रण जारी किया है। यह कार्यक्रम 8 अप्रैल को 3PM GMT (8.30 PM IST) से शुरू होगा। NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस इवेंट में Nokia की नई G- सीरीज और X- सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नोकिया की जी सीरीज में एक फोन नोकिया जी 10 और एक्स सीरीज में दो स्मार्टफोन नोकिया एक्स 10 और नोकिया एक्स 20 5 जी हो सकते हैं।

Nokia X10, Nokia X20 5G और Nokia G10 के संभावित स्पेसिफिकेशन

मिली जानकारी के अनुसार, Nokia 2020 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5G चिपसेट, 6GB रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है। यह दो रंगों के विकल्प में आ सकता है, ब्लू और सैंड। इसकी शुरुआती कीमत 349 यूरो (लगभग 30,000 रुपये) हो सकती है।

दूसरी ओर, Nokia X10 के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह 6GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ आ सकता है। इसे व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 300 यूरो (लगभग 26,000 रुपये) हो सकती है।

वहीं, Nokia G10 की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। चिपसेट किसके साथ दिया जाएगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसमें 6.4 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का होगा।

Scroll to Top