Navroz: President and Prime Minister greet on Parsi New Year, 360 days is a year

नवरोज: पारसी नववर्ष पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, 360 दिन का होता है एक साल

नई दिल्ली। देशभर में आज पारसी नववर्ष मनाया जा रहा है। इस नवरोज के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि पारसी समुदाय के लोगों ने भारत के विकास और विकास के कई पहलुओं में अपार योगदान दिया है।  वहीं प्रधानमंत्दी मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करता है।

राष्ट्रपति का ट्वीट

”नवरोज मुबारक! पारसी समुदाय के लोगों ने भारत के विकास और विकास के कई पहलुओं में अपार योगदान दिया है। पारसी नव वर्ष सभी के जीवन में एकता, समृद्धि और खुशी लाए और हमारे नागरिकों के बीच सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करे।”

प्रधानमंत्री का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि ”पारसी नव वर्ष की बधाई। सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से भरे साल के लिए प्रार्थना। भारत विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करता है। नवरोज मुबारक!”

कुछ रोचक जानकारी

  • पारसी नववर्ष को नवरोज के नाम से भी जाना जाता है। पारसियों के लिए यह दिन सबसे बड़ा होता है।
  • इस दिन को नए फारसी कैलेंडर की शुरुआत के लिए मनाया जाता है।
  • फारसी भाषा में ‘नव’ का अर्थ है नया, और ‘रोज’ का अर्थ है नया दिन।
  • पारसियों में 1 साल 360 दिन का माना जाता है और बाकी 5 दिन पूर्वजों को याद करने के दिन होते हैं।
  • साल खत्म होने के ठीक 5 दिन पहले से इसे मनाया जाता है।
  • ये नववर्ष पारसी समुदाय में दुनिया के कई हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
  • भारत के अलावा ईरान, पाकिस्तान, इराक, ताजिकिस्तान, लेबनान में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
Scroll to Top