Monkey traveled to Delhi Metro, video went viral on social media

बंदर ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर मेट्रो की सवारी करता नजर आ रहा है। वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। इसमें अचानक से एक बंदर आ गया। बंदर को देख कुछ यात्री जहां डर गए तो कुछ ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो में यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा। वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कम्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है। बंदर कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है।

https://twitter.com/mumbaimatterz/status/1406224200784769025

वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस वीडियो को मेट्रो के अंदर सफर कर रहे किसी यात्री ने बनाया है और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है। एक यूजर्स ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा-एक बंदर मेट्रो के अंदर, दिल्ली मेट्रो के अंदर बंदर के लिए मुफ्त सवारी। मास्क की जरूरत नहीं।

Scroll to Top