Mann Ki Baat LIVE: PM Modi said - We all should be a part of efforts to plant trees and save water

Mann Ki Baat LIVE: PM मोदी बोले- हम सभी को पेड़ लगाने और पानी बचाने के प्रयासों का हिस्सा बनना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम का 103वां एपिसोड होगा। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं। इसे सुबह 11 बजे से सुना जा सकता है। आइआइएम रोहतक के अध्ययन में बताया गया था कि मन की बात कार्यक्रम को 23 करोड़ लोग नियमित रूप से सुनते हैं।

 

नई दिल्ली, जागरण डेस्क। Mann KI Baat LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) रविवार को ‘मन की बात’ के 103वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुलाई का महीना मानसून और बारिश का महीना होता है, लेकिन बीते कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं।

बाढ़ और भूस्खलन से लोगों को उठानी पड़ी समस्या
पीएम मोदी ने कहा कि यमुना समेत कई नदियों में बाढ़ से कई इलाकों में लोगों को तकलीफ उठानी पड़ी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं हैं। इसी दौरान देश के पश्चिमी हिस्से में कुछ समय पूर्व गुजरात के इलाकों में बिरपरजॉय साइक्लोन भी आया, लेकिन इस आपदाओं के बीच हम सब देशवासियों ने फिर दिखाया है कि सामूहिक प्रयास की ताकत क्या होती है। स्थानीय लोगों ने, हमारे NDRF के जवानों ने, स्थानीय प्रशासन के लोगों ने, दिन-रात लगाकर ऐसी आपदाओं का मुकाबला किया है।

पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश
किसी भी आपदा से निपटने में हमारे सामर्थ्य और संसाधनों की भूमिका बड़ी होती है, लेकिन इसके साथ ही, हमारी संवेदनशीलता और एक दूसरे का हाथ थामने की भावना, उतनी ही अहम होती है। सर्वजन हिताय की यही भावना भारत की पहचान भी है और भारत की ताकत भी है।
बारिश का समय ‘वृक्षारोपण’ और ‘जल संरक्षण’ के लिए भी जरूरी होता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान बने 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों में भी रौनक बढ़ गई है।
अभी 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाने का काम चल भी रहा है।
हमारे देशवासी पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ ‘जल संरक्षण’ के लिए नए-नए प्रयास कर रहे हैं।
हम सभी को पेड़ लगाने और पानी बचाने के प्रयासों का हिस्सा बनना चाहिए।
इस समय ‘सावन’ का पवित्र महीना चल रहा है। सदाशिव महादेव की साधना-आराधना के साथ ही ‘सावन’ हरियाली और खुशियों से जुड़ा होता है। इसीलिए ‘सावन’ का आध्यात्मिक के साथ ही सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्व रहा है।
सावन के झूले, सावन की मेहंदी, सावन के उत्सव- यानि ‘सावन’ का मतलब ही आनंद और उल्लास होता है।
हमारी इस आस्था और इन परम्पराओं का एक पक्ष और भी है। हमारे ये पर्व और परम्पराएं हमें गतिशील बनाते हैं।
सावन में शिव आराधना के लिए कितने ही भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। ‘सावन’ की वजह से इन दिनों 12 ज्योतिर्लिंगों में भी खूब श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
हर महीने PM मोदी करते हैं ‘मन की बात’
पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ करते हैं। इसे सुबह 11 बजे से सुना जा सकता है।

 

Source: Jagram

यह भी पढ़े

गुड़ी पड़वा 2025: क्यों मनाया जाता है ‘गुड़ी पड़वा’, जानें इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व Gudi Padwa 2025: Why is 'Gudi Padwa' celebrated know its cultural and historical significance

गुड़ी पड़वा 2025: क्यों मनाया जाता है ‘गुड़ी पड़वा’, जानें

गुड़ी पड़वा हिन्दू कैलेंडर के अनुसार एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना…

कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना: ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, 11 डिब्बे पटरी से उतरे Kamakhya Express accident: Major rail accident in Odisha 11 coaches derailed

कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना: ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, 11 डिब्बे

भारत में रेल यात्रा को एक सुरक्षित और सुविधाजनक साधन माना जाता है, लेकिन कभी-कभी अप्रत्याशित घटनाएं भी हो जाती…

म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की आपबीती – देखते ही देखते गिरने लगी इमारतें, लगा पत्थर बरस रहे हैं The story of the earthquake victims of Myanmar - Buildings started collapsing in no time it felt like stones were raining down

म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की आपबीती – देखते ही देखते

म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। यह प्राकृतिक आपदा म्यांमार के लोगों…

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी CSK vs RCB: Chennai Super Kings won the toss and chose to bowl against Bangalore

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के खिलाफ

आईपीएल 2025 में आज के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़ंत…

अमित शाह ने कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास Amit Shah said- India is not a Dharamshala Immigration Bill passed in Lok Sabha

अमित शाह ने कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में

हाल ही में भारतीय लोकसभा में इमिग्रेशन बिल (Immigration Bill) को पास किया गया, जिसे देश के गृह मंत्री अमित…

एक्स का भारत सरकार के खिलाफ केस करने का मामला: पूरी जानकारी X's case against the Indian government: full details

एक्स का भारत सरकार के खिलाफ केस करने का मामला:

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने भारत सरकार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कानूनी कदम उठाया…