Madhuri dhaka dhak girl on social media increased the fans, see viral photo here

धक-धक गर्ल माधुरी ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई फैंस की धड़कनें, यहां देखें वायरल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानि की माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत रही है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली माधुरी अपनी तस्वीरें और डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब माधुरी ने अपनी शरारती अंदाज में अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में 53 वर्षीय माधुरी चुलबुले अंदाज में जरा रही है। चश्में और ग्रीन कलर के कुर्ते में माधुरी बेहद क्यूट लग रही है।

इन तस्वीरों में माधुरी का नो मेकअप लुक देखा जा सकता है।  माधुरी को देखकर उनके उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  इससे पहले भी उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी। जिसमें उनका पारंपरिक लुक नजर आ रहा था। इन फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘सेट पर, जिंदगी की तरह। हर छोटी चीज मायने रखती है। फोकस करिए और दुनिया को साथ लाइए।‘

माधुरी दीक्षित इससे पहले टोटल धमाल और कलंक में नजर आई थी। टोटल धमाल को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म कलंक बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

Scroll to Top