Lipstick Under My Burka fame actress Ahana Kumra's mother attained a lawyer degree at the age of 68 the actress said 'I am very proud! Advocate '

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का फेम एक्ट्रेस अहाना कुमरा की मां ने 68 की उम्र में की वकील की डिग्री हासिल, एक्ट्रेस ने कहा ‘मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं! वकील साहिबा’

मुंबई: सीखने की कोई उम्र नहीं होती, यह बात एक बार फिर साबित कर दिखाई है बाॉलीवुड अभिनेत्री अहाना कुमरा की मां सुरेश बाल्यान कुमरा ने। दरअसल, अहाना कुमरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खुलासा किया है। ऐकट्रेस ने बताया है कि उनकी मां ने 68 साल की उम्र में वकील की डिग्री हासिल की है। अहाना ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। वो लिखती हैं, 40 साल तक पुलिस डिपार्टमेंट और सीबीआई को अपनी सेवाएं देने के बाद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मिसेज. सुरेश बाल्यान कुमरा को 90% एडीआर के साथ एलएलबी पास करने के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 68 साल की उम्र में आपके वकील बनने पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं! वकील साहिबा।

अहाना की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी माँ की तारीफ की है। दीया मिर्जा ने लिखा, ”क्या बात है”। तापसी पन्नू ने लिखा-”बेहद इंस्पायरिंग”।

अहाना के एक्टिंग करियर की बात की जाए तो उन्होंने ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में वह प्रियंका गांधी का रोल निभाती दिखी थीं। अहाना पिछली बार वेब सीरीज ‘बेताल’ में दिखी थीं। अब एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म शमशेरा में नजर आएंगी। यह फिल्म 2022 तक रिलीज होगी।

Scroll to Top