Khatron Ke Khiladi 11: Arjun Bijlani Varun Sood and Anushka Sen reached the elimination this player said goodbye to the show

Khatron Ke Khiladi 11: एलिमिनेशन में पहुंचे अर्जुन बिजलानी, वरूण सूद और अनुष्का सेन, इस खिलाड़ी ने शो को कहा अलविदा

मुंबई। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में रविवार को एलिमिनेशन टास्क हुआ। रोहित शेट्टी ने इस हफ्ते सभी खिलाड़ियों को फियर फंदा दिया था। हर टास्क के बाद एक या दो खिलाड़ी का फियर फंदा निकाला गया और वह एलिमिनेशन से बच गए। आखिर में वरूण सूद, अर्जुन बिजलानी और अनुष्का सेन को एलिमिनेशन टास्क का सामना करना पड़ा। इस टास्क में तीनों को एक हैंगिंग प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना था और एक-एक कर फ्लैग निकालना था। प्लेटफॉर्म के अंत में कंटेस्टेंट को कूदते हुए आखिरी फ्लैग को निकालना था।

कौन हुआ बाहर

स्टंट की शुरुआत वरुण सूद से हुई। उन्होंने इसे पूरा किया। इसके बाद अर्जुन बिजलानी ने कम फ्लैग निकाले लेकिन स्टंट को पूरा किया। आखिर में अनुष्का सेन पहुंचीं। लेकिन की वजह से अनुष्का खुद को संभाल नहीं पातीं और जल्दी ही वह प्लेटफॉर्म से नीचे गिर जाती हैं। इस तरह स्टंट नहीं कर पाने की वजह से वह शो से बाहर हो गईं।

अनुष्का ने नहीं मानी कभी हार

अनुष्का खतरों के खिलाडी की सबसे छोटी कंटेस्टेंट थी। शो के दौरान रोहित शेट्टी ने उनकी कई बार तारीफ की। निक्की तम्बोली और महक चहल ने बीच रास्ते में चोड़े हुए टास्क अनुष्का ने काफी हिम्मत से पूरे किए थे. इन टास्क में क्रोकोडाइल से भरे हुए कमरे में जाकर चाबी ढूंढ़ना। मॉनिटर लिजार्ड से भरे हुए बॉक्स में से चाबी निकलना जैसे कई स्टंट्स थे, जिनकी वजह से उन्हें चोट भी आई। लेकिन अनुष्का ने कभी हार नहीं मानी।

अनुष्का को बताया रॉकस्टार

रोहित शेट्टी अनुष्का को रॉकस्टार बताते हैं और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देते हैं। रोहित कहते हैं कि ‘परफॉर्म किया लेकिन जाना पड़ेगा। फाइटर हो तुम। तुम पर गर्व है। आगे लिए ऑल दे बेस्ट और जो भी करो ऐसे ही करना डेयरिंग।‘ वहीं बाकी कंटेस्टेंट अनुष्का के जाने पर इमोशनल दिखे।

Scroll to Top