Jhanvi Kapoor took out orange juice wearing a bikini, the video went viral

जाह्नवी कपूर ने बिकनी पहनकर निकाला ऑरेंज जूस, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दो वीडियोज शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जाह्नवी का वीडियो

जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर दो छोटे वीडियो क्लिप शेयर किए हैं। एक वीडियो में एक्ट्रेस बिकिनी पहने संतरे का जूस निकालती दिख रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो क्लिप में वो संतरे का जूस निकालते वक्त काफी मेहनत करती दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इस दौरान ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है। जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा- Expectation VS Reality। एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी की अपकमिंग फिल्में

जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म रूही में नजर आई थीं। फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में शुमार थे। रूही के पहले जाह्नवी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आईं थीं। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही दोस्ताना 2 में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में जाह्नवी के साथ कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाएंगे। वहीं जाह्नवी की अपकमिंग फिल्मों में गुड लक जैरी शुमार है। एक्ट्रेस के पास करण जौहर की तख्त भी है। इसके साथ ही जाह्नवी, राजकुमार राव के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी।

Scroll to Top