ISRO to launch earth monitoring satellite ESO-03 tomorrow, countdown begins

धरती की निगरानी करने वाले सैटेलाइट ESO-03 को इसरो कल करेगा लॉन्च, काउंटडाउन शुरू

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष इतिहास में एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। इसरो 12 अगस्त, गुरुवार को देश का पहला पृथ्वी की निगरनी रखने वाला सैटेलाइट ईओएस-03 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) लॉन्च करने वाला है। यह आसमान में पृथ्वी की आंख के रूप में कार्य करेगा।

इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कल सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर सैटेलाइट ईओएस-03 का प्रक्षेपण किया जाएगा। इसके लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसके सफल होने के बाद से भारत की ताकत में बढ़ोतरी होगी। यह उपग्रह भारत में आने वाली बाढ़ और चक्रवात जैसी आपदाओं की निगरानी रखने में सक्षम होगा।

इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी

इसरो ने ट्वीट कर काउंटडाउन शुरू होने की जानकारी दी है। अपने ट्वीट में इसरो ने लिखा, ‘जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-एफ 10 ईओएस-03 के प्रक्षेपण के लिए काउंटडाउन आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) शार, श्रीहरिकोटा पर शुरू हो चुका है।’ इसरो ने बताया कि प्रक्षेपण 12 अगस्त को सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर किया जाएगा। हालांकि, यह मौसम संबंधी स्थिति पर निर्भर करेगा।

धरती से 36 हजार किमी ऊपर स्थापित होगा

इसरो के अनुसार, यह सैटेलाइट धरती से 36 हजार किमी ऊपर स्थापित होने के बाद एडवांस ‘आई इन द स्काय’, यानी आसमान में इसरो की आंख के तौर पर काम करेगा। यह सैटेलाइट पृथ्वी के रोटेशन के साथ सिंक होगा, जिससे ऐसा लगेगा कि यह एक जगह स्थिर है। यह एक नियमित लगातार अंतराल पर अपने से संबधित क्षेत्रों की रीयल-टाइम इमेजिंग प्रदान करेगा।

इसका उपयोग प्राकृतिक आपदाओं, प्रासंगिक घटनाओं और किसी भी अल्पकालिक घटनाओं की निगरानी के लिए भी किया जा सकता है। यह उपग्रह कृषि, वानिकी, खनिज विज्ञान, आपदाओं की चेतावनी और समुद्र विज्ञान से संबंधित जानकारी जुटाएगा।

इस सैटेलाइट की खासियत

  • जीएसएलवी उड़ान उपग्रह को 4 मीटर व्यास-ओगिव आकार के पेलोड फेयरिंग में ले जाएगी, जिसे रॉकेट पर पहली बार उड़ाया जा रहा है, जिसने अब तक अंतरिक्ष में उपग्रह और साझेदार मिशनों को तैनात करने वाली 13 अन्य उड़ानें संचालित की हैं।
  • इसके बारे में कहा जा रहा है कि ईओएस-03 उपग्रह एक दिन में पूरे देश की चार-पांच बार तस्वीर लेगा, जो मौसम और पर्यावरण परिवर्तन से संबंधित प्रमुख डेटा भेजेगा।
  • ईओएस-03 उपग्रह भारतीय उपमहाद्वीप में बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की लगभग रीयल टाइम निगरानी में सक्षम होगा क्योंकि यह प्रमुख पर्यावरणीय और मौसम परिवर्तनों से गुजरता है।

GSLV के बारे में पढ़ें…

  • GSLV भारत द्वारा विकसित सबसे बड़ा सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है।
  • यह चौथी पीढ़ी का लॉन्च व्हीकल है।
  • इसमें तीन स्टेज और चार बूस्टर हैं।
  • ऊपरी स्टेज में स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन लगा है।
  • GSLV का इस्तेमाल मुख्य रूप से सैटेलाइट्स को 36 हजार किमी ऊपर स्थित जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में भेजने में होता है।
  • सैटेलाइट GTO से ऊपर जाकर एक जगह स्थिर नजर आते हैं।
  • किसी ग्राउंड एंटीना से इस पर नजर रखने की जरूरत नहीं होती है।
  • यह कम्युनिकेशन के इस्तेमाल के लिए ज्यादा उपयोगी है।
  • इसरो के अनुसार, GSLV पृथ्वी की निचली कक्षा में 5 टन तक भारी सैटेलाइट्स से लेकर कई छोटे सैटेलाइट्स तक के पेलोड लेकर उड़ान भर सकता है।
  • चौथी जेनरेशन के लॉन्च व्हीकल चार लिक्विड स्ट्रैप-ऑन के साथ तीन स्टेज वाला व्हीकल है और स्वदेशी रूप क्रायोजेनिक अपर स्टेज (CUS), GSLV Mk II का तीसरा स्टेज है।

यह भी पढ़े

गुड़ी पड़वा 2025: क्यों मनाया जाता है ‘गुड़ी पड़वा’, जानें इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व Gudi Padwa 2025: Why is 'Gudi Padwa' celebrated know its cultural and historical significance

गुड़ी पड़वा 2025: क्यों मनाया जाता है ‘गुड़ी पड़वा’, जानें

गुड़ी पड़वा हिन्दू कैलेंडर के अनुसार एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना…

कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना: ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, 11 डिब्बे पटरी से उतरे Kamakhya Express accident: Major rail accident in Odisha 11 coaches derailed

कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना: ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, 11 डिब्बे

भारत में रेल यात्रा को एक सुरक्षित और सुविधाजनक साधन माना जाता है, लेकिन कभी-कभी अप्रत्याशित घटनाएं भी हो जाती…

म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की आपबीती – देखते ही देखते गिरने लगी इमारतें, लगा पत्थर बरस रहे हैं The story of the earthquake victims of Myanmar - Buildings started collapsing in no time it felt like stones were raining down

म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की आपबीती – देखते ही देखते

म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। यह प्राकृतिक आपदा म्यांमार के लोगों…

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी CSK vs RCB: Chennai Super Kings won the toss and chose to bowl against Bangalore

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के खिलाफ

आईपीएल 2025 में आज के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़ंत…

अमित शाह ने कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास Amit Shah said- India is not a Dharamshala Immigration Bill passed in Lok Sabha

अमित शाह ने कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में

हाल ही में भारतीय लोकसभा में इमिग्रेशन बिल (Immigration Bill) को पास किया गया, जिसे देश के गृह मंत्री अमित…

एक्स का भारत सरकार के खिलाफ केस करने का मामला: पूरी जानकारी X's case against the Indian government: full details

एक्स का भारत सरकार के खिलाफ केस करने का मामला:

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने भारत सरकार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कानूनी कदम उठाया…