IND vs AUS: The game ended early due to rain on the second day of the fourth match, India's score 62/2

IND vs AUS: चौथे मैच के दूसरे दिन बारिश की वजह से जल्दी खत्म हुआ खेल, भारत का स्कोर 62/2

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में चल रहे चौथे टेस्ट मैच को बारीश के चलते रोक दिया गया। दूसरे दिन इसे जल्दी खत्म कर दिया गया। चायकाल से ठीक पहले भयंकर बारिश शुरू हो गई जिसके बाद खेल रोकना पड़ा। खेल रूकने तक भारत ने 26 ओवर में दो विकेट गवांकर 62 रन बना लिए थे। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी से 302 रन पीछे है। भारत को सबसे पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रूप में दो झटके लगे। अजिंक्य रहाणे दो और चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दो झटके रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रूप में लगे।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शनिवार को लंच तक पहली पारी में 369 रन का टारगेट दे दिया था। मार्नस लाबुशेन ने 108 रन बनाए। भारत के लिए टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने तीन-तीन विकेट लिए।

भारत का स्कोर: 
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर भारत अभ भी 307 रन पीछे है।
चायकाल के बाद खेल दोबारा शुरू ही नहीं हो पाया।
26 ओवर पर भारत ने अपने दोनों ओपनर्स खो दिए हैं।
चेतेश्वर पुजारा (8) और अजिंक्य रहाणे (2) नाबाद हैं।
शुभमन गिल सात रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने।
रोहित शर्मा एकबार फिर अपना विकेट फेंककर आ गए।
हिटमैन अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन नाथन लियोन ने उन्हें फंसा लिया।
वह अर्धशतक से चूके। 44 रन बनाकर आउट हुए।

Scroll to Top