Heroine: This girl, who became a one-day collector, had a bad condition of alcoholics on the way

नायिका : एक दिन की कलेक्टर बनी इस लड़की ने राह चलते शराबियों का किया था बुरा हाल

कटनी| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज कटनी जिले की एक लड़की को एक दिन का कलेक्टर बना दिया गया। इस लड़की का नाम है अर्चना केवट। जिला प्रशासन कटनी ने अर्चना को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से कलेक्टर बनाया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अर्चना को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया था। जानें क्या है पूरा मामला…

अर्चना को इसलिए बनाया कलेक्टर

दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यक्रम किए जा रहे हैं।महिलाओं को जागरुक बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन हो रहे हैं। इसी के तहत अर्चना केवट को एक दिन का कलेक्टर बनाया गया। बता दें कि अर्चना कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम महगांव में रहने वाली लड़की है। अर्चना ने बीते दिनों आपराधिक तत्वों का सामना करते हुए उन्हें सलाखों तक पहुंचाने का साहसिक काम किया था। सीएम को जब अर्चना के इस साहसिक कार्य का पता चला तो उन्होंने अर्चना को सम्मानित किया।

शराबियों को हवालात पहुंचाया

बता दें कि जनवरी में अर्चना अपने पिता के साथ खलवारा बस स्टैंड से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ मनचले शराबी वहां से जा रहीं नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। यह देखकर अर्चना ने पुलिस की मदद ली और उन शराबियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इसी के साथ अर्चना ने कुछ मोटरसाइकिल सवार मनचलों को भी गांव वालों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

Scroll to Top