Hackers sending messages stealing data on Women's Day

महिला दिवस पर हैकर्स भेज रहे मैसेज, चोरी कर रहे डेटा

मुंबई। हैकर्स लोगों को फंसाने के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। अब हैकर्स ने वॉट्सएप यूजर्स को निशाना बनाते हुए हैकिंग का नया तरीका निकाला है। हैकर्स लोगों को वॉट्सएप पर महिला दिवस से जुड़े मैसेज भेज कर फंसा रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वॉट्सएप पर एक फ्रॉड मेसेज शेयर हो रहा है। इस मेसेज के मुताबिक महिला दिवस के मौके जूते बनाने वाली कंपनी एडिडास फ्री में जूते दे रही है। कहा जा रहा है कि यह मैसेज यूजर्स की जानकारी जुटाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए है। अगर आपके पास भी फ्री  Adidas  शूज खरीदने का मेसेज आया हो तो उसे डिलीट कर दें।
भेज रहे लिंक :

इस मेसेज में  Adidas  से जुड़े मेसेज के साथ लिंक है जो क्लिक करते ही आपको एक थर्ड-पार्टी पेज पर भेज देगा। इस मेसेज में लिखा है कि महिला दिवस के मौके पर 1 मिलियन जोड़े जूते दे रहा है। जैसे कि यूआरएल में  Adidas की स्पेलिंग Adidass लिखी है।

लिंक को क्लिक करने पर आपके पास एक पेज खुल जाता है जिसमें लिखा है बधाई! आपके पास महिला दिवस के लिए एडिडास द्वारा प्रदान किए गए मुफ्त जूते प्राप्त करने का मौका है। पेज पर एडिडास के जूते की एक जोड़ी तस्वीर भी नजर आएगी। पेज के टॉप पर, एडिडास का लोगो मेनू, सर्च आॅप्शन और शॉपिंग बैग का बटन दिखाई देगा। लेकिन ये बटन क्लि नहीं होता। ऐसे मेसेज हैकर्स बनाकर भेज रहे हैं।

Scroll to Top