Forbes Real Time Billionaire List: Bernard Arnault Now Becomes World's Richest Person Jeff Bezos

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट: बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। वहीं बात करें भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की तो वह इस लिस्ट में 12वें पायदान पर हैं। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जरदस्त उछाल के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अब उनकी कुल संपत्ति 77.5 अरब डॉलर हो गई है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10:35 बजे बर्नार्ड अरनॉल्ट अब फोर्ब्स की अमीरों की पंक्ति में पहले स्थान पर आ गए हैं, उनकी कुल नेटवर्थ अभी 191 अरब डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस की 187.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के एलन मस्क 157:5 अरब डॉलर के साथ इस समय तीसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 126.6 अरब डॉलर के साथ चौथे नम्बर पर हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग 120.6 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

अमीर कुल संपत्ति (अरब डॉलर में)
बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली 191
जेफ बोजोस 187.4
एलन मस्क 157.5
बिल गेट्स 126.6
मार्क जुकरबर्ग 120.6
वॉरेन बफेट 109.4
लैरी एलिसन 103
लैरी पेज 102.7
सर्गी ब्रिन 99.6
Scroll to Top