First promo of Ranveer Singh's TV show The Big Picture out, will get a chance to win crores

रणवीर सिंह के टीवी शो The Big Picture का फर्स्ट प्रोमो आउट, मिलेगा करोड़ों जीतने का मौका

रणवीर सिंह टीवी पर गेम शो के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं। वह एक क्विज शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) है, जो जल्दी ही टीवी पर दिखाया जाएगा। उससे पहले शो का पहला प्रोमो सामने आया है जिसमें रणवीर का अपना ही अंदाज देखने को मिल रहा है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब रणवीर सिंह भी उन बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं। जिन्होंने किसी न किसी रूप में छोटे पर्दे पर काम किया है। काफी समय से खबर थी कि रणवीर सिंह छोटे पर्दे पर डेब्यू कर सकते हैं। रणवीर का ये नया शो कलर्स टीवी पर आएगा और इस शो का प्रोमो रिलीज हो गया है।

तस्वीर से तकदीर तक

वीडियो की शुरुआत रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के किरदार से करते हैं। इसमें उनके अलग-अलग किरदारों की झलक दिखाई जाती है। रणवीर कहते हैं कि ‘देखने को तो ये रणवीर सिंह है लेकिन किसी को इसमें दिल्ली का बिट्टू सिंह दिखा तो कभी किसी ने इसमें बाजीराव देख लिया तो कभी खिलजी, कभी सख्त तो कभी लवर ब्वॉय, कभी लुटेरा तो कभी गली ब्वॉय। देखा जाए तो खेल बस नजर का है।‘

रणवीर आगे कहते हैं कि यह एक क्विज शो है जिसमें तस्वीरों में सवाल मिलेंगे और जवाब से करोड़ों मिलेंगे। शो की टैग लाइन है- ‘तस्वीर से तकदीर तक’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्विज शो का फॉर्मेट

रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर की बात करें तो इसमें भाग देने वाले कंटेस्टेंट की नॉलेज के साथ विजुअल मेमोरी को परखा जाएगा। कंटेस्टेंट से फोटोज पर आधारित 12 सवाल पूछ जाएंगे। इन सवालों के सही जवाब देने वाले को करोड़ों में प्राइम मनी दी जाएगी। इस शो को Banijay Asia और आईटीवी स्टूडियोज ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस शो के साथ रणवीर के फैंस भी बहुत एक्साइटिड हैं। रणवीर के टीवी पर डेब्यू की बात सुनकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं। अब तो वह शो के जल्द ही शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

देश के लोगों से मिला ढेर सारा प्यार

अपने बयान में रणवीर सिंह ने टीवी डेब्यू के बारे में कहा कि ‘एक कलाकार के रूप में मेरी यात्रा में प्रयोग करने और एक्सप्लोर करने की ललक रही है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि भारतीय सिनेमा ने मुझे सबकुछ दिया है। मुझे लोगों से बहुत प्यार मिला है। अब मैं कलर्स के “द बिग पिक्चर” के साथ टीवी डेब्यू के जरिए जुड़ना चाहता हूं।‘

अमिताभ से लेकर सलमान तक कर चुके हैं टीवी में काम

रणवीर सिंह से पहले अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’, सलमान खान ‘दस का दम’ और शाहरुख खान ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ जैसे रियलिटी क्विज़ शो को जज कर चुके हैं। सभी शो में होस्ट की भूमिका में नजर आए। हालांकि इनमें सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को पसंद किया जाता है। और ये शो आज भी चल रहा है। वहीं अब फिल्मों में एक दशक से ज्यादा समय तक धूम मचाने के बाद रणवीर सिंह छोटे पर्दे पर किस्मत आजमाने उतर रहे हैं।

रणवीर की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। यह कपिल देव की बायोपिक है। इसके अलावा रणवीर जयेशभाई जोरदार और सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Scroll to Top