Femina Miss India 2023: Who is Miss India Nandini Gupta? Will represent India for Miss World

Femina Miss India 2023: कौन हैं मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता? मिस वर्ल्ड के लिए करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Femina Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्हें बीती शाम ताज पहनाया गया। उनके साथ, दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप बनीं, तो वहीं मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं।

बीती रात मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज पहनाया गया। जबसे ये खबर सामने आई है, तबसे लोग उनके नाम के बारे में सब कुछ जानने के लिए बेताब हैं। हर कोई उनके नाम से स्क्रॉल कर रहा है और उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। बता दें, कि नंदिनी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाली ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं नंदिनी गुप्ता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?
19 साल की नंदिनी गुप्ता कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त की है। मिस इंडिया संगठन के अनुसार, नंदिनी के जीवन में रतन टाटा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं। नंदिनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “रतना टाटा ने मानवता के लिए सब कुछ करते हैं और चैरिटी के लिए अधिकांश हिस्सा दान में देते हैं। लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और वो हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।” रतना टाटा के अलावा नंदिनी को प्रियंका चोपड़ा भी काफी प्रभावित करती हैं। मिस इंडिया का कहना है कि प्रियंका एक ब्यूटी क्वीन हैं, जो उन्हें उनकी असंख्य उपलब्धियों के कारण प्रेरित करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nandiniii🕊 (@nandiniguptaa13)

जीत के बाद मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने नंदिनी की जीत के क्षण की एक तस्वीर साझा की, जिसमें कैप्शन दिया गया, “दुनिया – यह यहां है! नंदिनी गुपरा ने हमारे मंच पर विजय प्राप्त की है और अपने मैगनेटिज्म, चार्म, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है! हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड के मंच पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते! हमें आपकी यात्रा पर और ताज हासिल करने के लिए आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर बहुत गर्व है। आप हमेशा चमकती रहें! देवियों और सज्जनों, अपनी नई क्वीन, नंदिनी गुप्ता, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का स्वागत करें।

वहीं नंदिनी ने अपने स्पेशल दिन के लिए ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन को चुना। मैचिंग हील्स, खुले वेवी बाल और शिमरी मेकअप के साथ उनकी स्माइल ने लुक को पूरा किया।

 

Source: Jagran

यह भी पढ़े

गुड़ी पड़वा 2025: क्यों मनाया जाता है ‘गुड़ी पड़वा’, जानें इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व Gudi Padwa 2025: Why is 'Gudi Padwa' celebrated know its cultural and historical significance

गुड़ी पड़वा 2025: क्यों मनाया जाता है ‘गुड़ी पड़वा’, जानें

गुड़ी पड़वा हिन्दू कैलेंडर के अनुसार एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना…

कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना: ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, 11 डिब्बे पटरी से उतरे Kamakhya Express accident: Major rail accident in Odisha 11 coaches derailed

कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना: ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, 11 डिब्बे

भारत में रेल यात्रा को एक सुरक्षित और सुविधाजनक साधन माना जाता है, लेकिन कभी-कभी अप्रत्याशित घटनाएं भी हो जाती…

म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की आपबीती – देखते ही देखते गिरने लगी इमारतें, लगा पत्थर बरस रहे हैं The story of the earthquake victims of Myanmar - Buildings started collapsing in no time it felt like stones were raining down

म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की आपबीती – देखते ही देखते

म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। यह प्राकृतिक आपदा म्यांमार के लोगों…

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी CSK vs RCB: Chennai Super Kings won the toss and chose to bowl against Bangalore

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के खिलाफ

आईपीएल 2025 में आज के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़ंत…

अमित शाह ने कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास Amit Shah said- India is not a Dharamshala Immigration Bill passed in Lok Sabha

अमित शाह ने कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में

हाल ही में भारतीय लोकसभा में इमिग्रेशन बिल (Immigration Bill) को पास किया गया, जिसे देश के गृह मंत्री अमित…

एक्स का भारत सरकार के खिलाफ केस करने का मामला: पूरी जानकारी X's case against the Indian government: full details

एक्स का भारत सरकार के खिलाफ केस करने का मामला:

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने भारत सरकार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कानूनी कदम उठाया…