Country's Corona Update: After 76 days, the lowest 59,958 cases were found, 2,732 people died in 24 hours, 1.17 lakh recovered

देश का कोरोना अपडेट : 76 दिनों के बाद मिले सबसे कम 59,958 केसेस, 24 घंटों में 2,732 लोगों की गई जान, 1.17 लाख हुए रिकवर

नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। कुछ सप्ताह पहले तक देशभर में 4 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस महज 24 घंटे में मिल रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 59 हजार 958 पॉजिटिव केस मिले हैं, जो 76 दिनों के बाद सबसे कम है। बता दें कि 30 अप्रैल 2021 को 53 हजार 237 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले थे। हालांकि मौतों मेें भी थोड़ी सी कमी आई है। 24 घंटों में 2 हजार 732 लोगों की जान इस वायरस ने ली है।

इधर बात करें राहत देने वाले आंकड़ों की तो इस दौरान 1 लाख 17 हजार 232 मरीज ठीक हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हजार 56 तक की कमी आई है।  बता दें अब वर्तमान में 9.08 लाख मरीज एक्टिव हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

जानिए मध्यप्रदेश की स्थिति
मध्यप्रदेश में सोमवार को 242 नए मामले सामने आए। 516 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,588 लोगों की मौत हो गई। 3,941 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है। प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर मात्र ऐसे जिले हैं, जहां दहाई का आंकड़ा रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि शेष जिलों में 10 से भी कम और कई जिलों में शून्य केस हैं।

आंकड़ों में देखें देश में कोरोना की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 59,958
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.17 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,732
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.82 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.82 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.77 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.08 लाख
Scroll to Top