देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई हो पर मौतों के आंकड़े में कमी नहीं आ रही है। देश में रोजाना करीब ढाई से तीन लाख लोग संक्रमित हो रहे हैं वहीं करीब 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अब देश में ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कई राज्यों ने तो ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। ऐसे हालातों में बहुत से सेलेब्स आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। कई सेलेब्स निजी तौर पर लोगों की मदद कर रहे हैं तो वहीं कुछ सितारे फंड इकट्ठा कर रहे हैं ताकि और भी बड़े स्तर पर लोगों की मदद कर सके। इसमें बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है।
प्रियंका ने अपने पति निक के साथ मिलकर फंड रेजर के जरिए कुछ पैसे जुटा लिए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर साझा की। प्रियंका और निक ने ‘गिव इंडिया’ के नाम से ये रकम जुटाई है जिससे देश को कोरोना महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। अब इस रकम के इकट्ठा होने के बाद इसके इस्तेमाल का भी वक्त आ गया है। प्रियंका ने गिव इंडिया के सीईओ से बातचीत में कहा है कि ये देखना चाहिए कि इन रुपयों का इस्तेमाल कहां करना है। बता दें कि फंड रेजिंग के दौरान लोगों से मदद मिलने पर भी प्रियंका ने आभार जताया था। उन्होंने कहा ‘इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।
प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने लिखा, ‘अतुल सतीजा ‘गिव इंडिया’ के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन जगहों पर भी चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर ‘टुगेदर फॉर इंडिया’ में जुटाए गए धन की सबसे अधिक जरूरत है। बता दें कि इस राशि का इस्तेमाल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा’।
In conversation with @atulsatija (Founder 2.0 and CEO of @GiveIndia) to address the key questions and discuss other areas where the funds are most needed from our fundraiser #TogetherForIndia. https://t.co/pbORDZ1RDu pic.twitter.com/fl2eEMrV2g
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 23, 2021
प्रियंका और निक ने शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस मुश्किल समय में मदद के लिए आगे आए लोगों को धन्यवाद कहा है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में भारत के लिए कोविड 19 फंडरेजर की शुरुआत करते हुए दुनियाभर के लोगों से भारत की मदद करने की अपील की थी। इस फंडरेजर में 2 करोड़ 50 लाख रुपए से ऊपर डोनेशन जमा हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘टुगेदर फॉर इंडिया’
इसके साथ ही उन्होंने भारत की स्थिति से अवगत कराते हुए लिखा था, ‘भारत मेरा घर है और लोग वहां मर रहे हैं। एक वैश्विक समुदाय के रूप में हमें आगे आना चाहिए। मैं बताती हूं कि आखिर क्यों हमें एक दूसरे की फिक्र करनी चाहिए। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होता, कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आगे आइए और इस महामारी के वक्त मदद करिए।’
View this post on Instagram