China hoists the flag on the moon becoming the second country to do so

चीन ने चांद पर फहराया झंडा ऐसा करने वाला दूसरा देश बना…

नई दिल्ली। अमेरिका के बाद चीन चंद्रमा पर अपना झंडा फहराने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। अमेरिका लगभग 50 साल पहले ही चंद्रमा पर झंडा फहरा चुका था। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने चंद्रमा पर फहराए गए अपने झंडे का फोटो शेयर किया है, जो कि चांग-ई-5 स्पेसक्रॉμट से लिया गया है। चीनी मीडिया ने कहा, चांग-ई-5 चंद्रमा पर सफलतापूर्व उतरने वाला तीसरा चीनी अंतरिक्ष यान है और वहां से टेक आॅफ करने वाला पहला।

मिलेगी चांद से जुड़ी जानकारी

चीन के इस अतंरिक्ष यान द्वारा चंद्रमा से जुड़ी बहुत सी जानकारी सामने आ सकती है। खासकर उसकी मिट्टी और चट्टान के नमूनों से चंद्रमा की उत्पत्ति, भूगर्भीय विकास व ज्वालामुखी से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। स्पेस प्रोब का 16 दिसंबर को इनर मंगोलिया में उतरने की उम्मीद है। वहां से, नमूनों को विश्लेषण के लिए विशेष प्रयोगशालाओं में पहुंचाया जाएगा। बता दें कि अमेरिका ने 1969 में मानवयुक्त अपोलो-11 मिशन के दौरान चंद्रमा पर पहला झंडा लगाया था। 1972 तक बाद के मिशनों के दौरान 5 और अमेरिकी झंडे लगाए गए।

Scroll to Top