Chief Minister Shivraj hoisted the flag at Rewa ministers hoisted the flag at district headquarters; Tableaux came out in Bhopal

मुख्यमंत्री शिवराज ने रीवा में ध्वजारोहण किया, मंत्रियों ने जिला मुख्यालयों पर ध्वजा फहराया, भोपाल में झांकियां निकलीं

भोपाल। देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 9 बजे रीवा में एसएएफ मैदान में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने जिला मुख्यालयों पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वजा फहराया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ध्वजारोहण किया। रीवा से सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया। भोपाल में झांकियां भी निकाली गईं। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। श्री रस्तोगी ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय श्री मकरंद देऊस्कर, सचिव श्री एम. सेलवेन्द्रन, सचिव श्री आनन्द शर्मा, उप सचिव श्री सुधीर कुमार कोचर, उप सचिव श्री महीप किशोर तेजस्वी, उप सचिव श्री कमल सोलंकी, अवर सचिव श्री केवल राम धुर्वे, अवर सचिव श्री राजेश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यमंत्री निवास श्री अजय कुमार पाण्डे सहित अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ मौजूद था।

भोपाल में लाल परेड मैदान में 342 जवानों ने हिस्सा लिया। इनमें 66 महिला जवान शामिल थीं। परेड में 11 अलग-अलग टुकड़ियां शामिल हुईं। गणतंत्र दिवस की झांकियों में मेट्रो ट्रेन नजर आई। पुलिस की झांकी में माफिया अभियान को भी प्रदर्शित किया गया। झांकी में आत्मनिर्भर भारत के अलावा आत्म निर्भर एमपी को दिखाया गया। हालांकि, कोरोना की वजह से इस साल सिर्फ 15 विभागों की झांकियां ही परेड में शामिल हुईं। पिछली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 झांकियां शामिल हुई थीं। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया।

देखें कौन से मंत्री ने कहां ध्वाजारोहण किया:-

1- डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंत्री, दतिया
2- गोपाल भार्गव मंत्री, सागर
3- तुलसीराम सिलावट मंत्री, इंदौर
4- कुंवर विजय शाह मंत्री, खंडवा
5- जगदीश देवड़ा मंत्री, मंदसौर
6- बिसाहू लाल सिंह मंत्री, अनूपपुर
7- यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री, शिवपुरी
8- भूपेंद्र सिंह मंत्री, जबलपुर
9- मीना सिंह मांडवे मंत्री, उमरिया
10- कमल पटेल मंत्री, हरदा
11- गोविंद सिंह राजपूत मंत्री, छिंदवाड़ा
12- ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, पन्ना
13- विश्वास कैलाश सारंग मंत्री, सीहोर
14- डॉ. प्रभूराम चौधरी मंत्री, रायसेन
15- डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया मंत्री, गुना
16- प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री, ग्वालियर
17- प्रेमसिंह पटेल मंत्री, बड़वानी
18- ओमप्रकाश सकलेचा मंत्री, नीमच
19- उषा ठाकुर मंत्री, होशंगाबाद
20- अरविंद भदौरिया मंत्री, भिंड
21- मोहन यादव मंत्री, उज्जैन
22- हरदीप सिंह डंग मंत्री, राजगढ़
23- राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव मंत्री, धार
24-भारत सिंह कुशवाहा राज्यमंत्री, मुरैना
25- इंदर सिंह परमार राज्यमंत्री, शाजापुर
26- रामखेलावन पटेल राज्यमंत्री, सतना
27- रामकिशोर कावरे (नानो) राज्यमंत्री, बालाघाट
28- ब्रजेन्द्र सिंह यादव राज्यमंत्री, अशोकनगर
29- सुरेश धाकड़ राज्यमंत्री, बैतूल
30- आरपीएस भदौरिया राज्यमंत्री छतरपुर

Scroll to Top