टोक्याे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज इतिहास रच दिया है। 41 साल बाद फिर वही पुराना गौरव लोटाने का काम भारतीय हॉकी टीम ने किया है। आलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने 1980 के बाद पहली बार ओलिंपिक में पदक अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ने के भारत ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 4 गोल दागे। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया। हालांकि चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल दागा और स्कोर 5-4 कर दिया था। वहीं, जर्मनी की ओर से टेमूर ओरुजे, फुर्क बेनेडीक, वेलेन निकलस, लुकस विंडफेडर ने एक-एक गोल किए।
मैच के गोल
भारत | जर्मनी |
सिमरनजीत सिंह : 17वें और 34वें मिनट में | ओरुज : दूसरे मिनट में |
हार्दिक सिंह : 27वें मिनट में | वेलेन : 24वें मिनट में |
हरमनप्रीत सिंह : 29वें मिनट में | फुर्क : 25वें मिनट में |
रविंद्र पाल सिंह : 31वें मिनट में | विंडफेडर : 48वें मिनट में |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई
जर्मनी के खिलाफ जीत के बाद प्रधानमंत्री ने टीम को शुभकामनांए दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि यह एतिहासिक जीत है। एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा।
Historic! A day that will be etched in the memory of every Indian.
Congratulations to our Men’s Hockey Team for bringing home the Bronze. With this feat, they have captured the imagination of the entire nation, especially our youth. India is proud of our Hockey team. 🏑
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021
खेल मंत्री ने कहा – लड़कों, तुमने कर दिखाया
वहीं, केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बधाईयां दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि – लड़कों, तुमने कर दिया! हम शांत नहीं रह सकते!
A BILLION CHEERS for INDIA 🇮🇳!
Boys, you’ve done it !
We can’t keep calm !#TeamIndia 🥉!Our Men’s Hockey Team dominated and defined their destiny in the Olympic history books today, yet again !
We are extremely proud of you!#Tokyo2020 pic.twitter.com/n78BqzcnpK
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 5, 2021