बीते 29 दिनों से घूसखोरी के मामले में जेल की सजा काट रही राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पिंकी मीणा को 10 फरवरी को जमानत मिल गई है। जमानत की वजह यह है कि पिंकी आरजेएम अधिकारी से शादी करने जा रही हैं। जमानत मिलने के छह दिन बाद 16 फरवरी को उनके घर में शहनाई बजेगी। इसके बाद 21 फरवरी को उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना होगा। राजस्थान में यह संभवत: पहला मामला माना जा रहा है। इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।
खबरों के मुताबिक पिंकी 12 फरवरी को मेहंदी व हल्दी रस्म और 16 फरवरी को सात फेरे लेंगी इसके बाद 21 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर करेंगी। उसी के अगले दिन यानि 22 फरवरी को उनके केस में सुनवाई होगी।
राजस्थान में यह पहला मामला बताया जा रहा है जब कोई महिला एसडीएम को शादी करने के लिए अंतरिम जमानत पर आई हो। बता दें कि राजस्थान के दौसा जिले में एक कंपनी भारतमाला परियोजना (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे) का निर्माण कर रही है।