मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के अलावा स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जान्हवी इंस्टाग्राम पर अपने लुक्स की कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैन्स को भी उनका अंदाज बेहद पसंद आता है। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने ऑरेंज बिकिनी में फोटोशूट कराया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
जान्हवी का पोस्ट
फोटोज में जान्हवी ऑरेंज कलर की टू-पीस बिकिनी के साथ ही एक लूज श्रग पहने नजर आ रही हैं। कैमरे में मुस्कान के साथ पोज दे रही हैं। फैन्स को जाह्नवी की ये फोटोज काफी पसंद आ रही हैं। अपनी इन बिकिनी पिक्चर्स को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, “काश हम इस पृथ्वी पर हल्के पैरों से चलना शुरू करें, जैसे बाकी के क्रीचर्स चलते हैं। काश कि हम समझ पाएं कि हमारा एनवायरमेंट ही हमारे पास इकलौती चीज बची है, जिसे हम शेयर कर सकते हैं।”
View this post on Instagram
कॉमेंट बॉक्स में मिल रहा प्यार
जाह्नवी कपूर की फोटोज को फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड सितारों ने लाइक कर कॉमेंट भी किया है। बता दें कि जाह्नवी कपूर कुछ समय पहले अपने बिकिनी शूट के कारण चर्चा में आई थीं जो मालदीव में उन्होंने एक मैगजीन के लिए कराया था। उस दौरान भी यह काफी सुर्खियों में आई थीं।
View this post on Instagram
बिकिनी की कीमत
जान्हवी की यह बिकिनी फैशनिस्टा को बेहद पसंद आ रही है। श्रग के साथ इस बिकिनी की कीमत 5000-8000 रुपए के बीच बताई जा रही है। जहां एक ओर लोग जान्हवी के इस बिकिनी अवतार को पसंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स को जान्हवी का यह लुक कुछ खास नहीं लगा। सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन्स के बीच उनके डिफरेंट स्टाइल की बात करें, तो बिकिनी को कैजुअल लुक देने के लिए जान्हवी ने श्रग कैरी किया है, जिससे उनका लुक काफी हटकर लग रहा है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जाह्नवी कपूर के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें फिल्म ‘रूही’ में पिछली बार देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो चुड़ैल की चपेट में आ जाती है। जल्द ही जाह्नवी कपूर, एक्टर लक्ष्य के साथ फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में भी काम कर रही हैं। जाह्नवी को करण जौहर ने अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म ‘तख्त’ में भी कास्ट किया था, हालांकि अभी उस फिल्म के बनने को लेकर कोई खबर नही आई है।