Bebo gives birth to a son: Saif-Kareena becomes mother and father again Timur becomes elder brother

बेबो ने दिया बेटे को जन्म: दोबारा मम्मी-पापा बने सैफ-करीना, तैमूर बने बड़े भाई

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर खुशियां आई हैं। बेबो ने आज एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं। शनिवार रात को ही करीना कपूर खान को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। रविवार को तड़के ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है।

प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर करीना को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। वह इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। करीना का यह दूसरा बच्चा है, जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। करीना कपूर अपने मैटरनिटी के अनुभवों पर एक किताब लिख रही हैं, जिसका पोस्टर पिछले दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी किया था।

सारा के जन्मदिन पर अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। 12 अगस्त 2020 को सारा अली खान (सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी) के 25वें जन्मदिन पर सैफ-करीना ने ऐलान किया था कि वे दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।

Scroll to Top