Mann Ki Baat Live: PM Modi said in Mann Ki Baat – Democracy is in our veins, the government's focus is on nation first

Mann Ki Baat Live: मन की बात में पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र हमारी रगों में, राष्ट्र प्रथम पर ही सरकार का फोकस

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। PM Modi Mann Ki Baat 2023 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देशवासियों के साथ मन की बात कर रहे हैं। साल 2023 में पीएम पहली बार लोगों को इस कार्यक्रम के तहत संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुपर फूड मिलेट्स के बारे में बताया। बता दें कि पीएम मोदी द्वारा देश को अपने विचार साझा करने वाले इस रेडियो कार्यक्रम (Mann Ki Baat 2023) का यह 97वां एपिसोड है।

प्रेरणादायक कहानियां बताते हैं पीएम
बता दें कि पीएम अपने Mann Ki Baat कार्यक्रम से लोगों को कई प्रेरणादायक कहानियों से अवगत कराते हैं। पीएम ने अपने पिछले एपिसोड में साहिबजादों के साहस की कहानी सुनाई थी। पीएम ने बताया था कि कैसे साहिबजादों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था ताकि वो अपना धर्म त्याग दें, लेकिन उन्होंने अपनी आस्था नहीं छोड़ी।

पीएम ने गिनवाईं पिछले साल की उपलब्धियां
पीएम मोदी ने 2022 में अपने आखिरी मन की बात एपिसोड में देश की साल भर की उपलब्धियों को गिनवाया था। पीएम ने इसी के साथ पर्यावरण को लेकर भी लोगों को बेहतर कदम उठाने को कहा था।

100वें मन की बात एपिसोड पर कॉम्पीटीशन
मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड थोड़ा अलग हो सकता है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने एक अनोखा कॉम्पीटीशन रखा है, जिसमें आम लोग हिस्सा ले सकते हैं। पीएम मोदी के 100वें मन की बात एपिसोड का टेलिकास्ट अप्रैल में होगा और सरकार ने इसके लिए लोगो (Logo) और जिंगल (Jingle) बनाने की प्रतियोगिता रखी है। यह प्रतियोगिता 18 जनवरी से शुरू हो चुकी है और लोगो और जिंगल सब्मिट कराने की अंतिम तारीख 1 फरवरी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों को mygov.in पर जाना होगा।

 

Source : Jagran

Scroll to Top