Diwali today lamps will be lit from house to house Lakshmi worship will be in auspicious time

दीपावली आज, घर-घर जलाए जाएंगे दीये, शुभ मुहूर्त में होगा लक्ष्मी पूजन

भोपाल।  दीपावली पर्व शनिवार को राजधानी भोपाल में धूमधाम से मनाया जाएगा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों ही नहीं बल्कि लोगों के घरों में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन होगा और दिए जलाए जाएंगे। इस बार दीपावली पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी। सुबह 6 बजे से रात्रि 8.10 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। प्रदोष काल में स्वाति नक्षत्र में बना सर्वार्थ सिद्धि योग कार्य सफलता के लिए अच्छा माना जाता है। स्वाति नक्षत्र, वाहन लेन-देन, उद्योग, दुकानदारी, चित्रकारी, शिक्षक, स्कूल संचालक, श्रृंगार प्रसाधन सहित अन्य कार्य के लिए अच्छा माना जाता है। शनिवार को सुबह से रात 8.10 बजे तक सर्वार्थ सिद्धी योग होने के कारण लोग जमकर खरीदारी भी करेंगे। ब्रह्म शक्ति ज्योतिष संस्थान भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी पूजन के लिए चौघड़िया के हिसाब से सात मुहूर्त हैं, जबकि लग्न मुहूर्त केवल तीन ही हैं। लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक है।रात 8.10 बजे स्वाति नक्षत्र खत्म होगा और उसके बाद पूरी रात विशाखा नक्षत्र रहेगा।

लक्ष्मी पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

स्थिर लग्न के अनुसार –
वृश्चिक लग्न – प्रात: 6.45 से 8.58 बजे तक
कुंभ लग्न – दोपहर 12.51 से 2.25 बजे तक
वृषभ लग्न – शाम 5.35 से 7.33 बजे तक

व्यापार केंद्रों पूजन के लिए शुभ मुहूर्त –
अमृत – दोपहर 3 से 4.30 बजे तक

चौघड़िया के अनुसार शुभ मुहूर्त योग –
– शुभ – प्रात: 7.30 से 9 बजे तक
– चर – दोपहर 12 से 1.30 बजे तक
– लाभ – दोपहर 1.30 से 3 बजे तक
– अमृत – दोपहर 3 से 4.30 बजे तक
– लाभ – शाम 6 से रात 7.30 बजे तक
– शुभ – रात्रि 9 से 10.30 बजे तक
– अमृत – रात्रि 10.30 से 12 बजे तक

Scroll to Top