These films will be released in 2021-22, Akshay-Aamir Khan will dominate the big screen

2021-22 में रिलीज होंगी ये फिल्में, बड़े पर्दे पर छाएंगे अक्षय -आमिर खान

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को 22 अक्टूबर से सभी सिनेमा हॉल खोलने का ऐलान किया है. यह निर्णय डायरेक्टर रोहित शेट्टी संग कई मीटिंग्स के बाद लिया गया है. दरअसल, रोहित शेट्टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से सिनेमा हॉल खोलने की अपील की थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई. थिएटर्स के खुलने की खबर आते ही रोहित शेट्टी ने फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट की घोषणा की. इस फिल्म में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं. फिल्म दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी.

जबसे रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है. एक के बाद एक फिल्मों की रिलीज डेट सामने आने लगी है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के अगर फिल्म रिलीज कैलेंडर पर एक नजर डाली जाए तो साल 2021-22 में कई फिल्में रिलीज होंगी जो लॉकडाउन के कारण टाल दी गई थीं. इसमें आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतू’ और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपथ’ भी शामिल है. आइए एक नजर डालते हैं फिल्मों की रिलीज डेट पर.

कैलेंडर इस प्रकार हैः
सूर्यवंशी, नो मीन्स नो- 5 नवंबर 2021
बंटी और बबली 2- 19 नवंबर 2021
सत्यमेव जयते 2- 26 नवंबर 2021
तड़प- 3 दिसंबर 2021
चंडीगढ़ करे आशिकी- 10 दिसंबर 2021
83, पुष्पा पार्ट 1- 24 दिसंबर 2021
जर्सी- 31 दिसंबर 2021
राधे श्याम- 14 जनवरी 2022
पृथ्वीराज- 21 जनवरी 2022
लाल सिंह चड्ढा, जयेशभाई जोरदार- 25 फरवरी 2022
बच्चन पांडे- 4 मार्च 2022
शमशेरा- 18 मार्च 2022
भूल भुलैया 2- 25 मार्च 2022
केजीएफ 2- 14 अप्रैल 2022
मेडे- 29 अप्रैल 2022
हीरोपंती 2- 6 मई 2022
रक्षाबंधन, आदिपुरुष- 11 अगस्त 2022
विक्रम वेधा रीमेक- 30 सितंबर 2022
राम सेतू- 25 अक्टूबर 2022
गणपथ- 23 दिसंबर 2022

बता दें कि रविवार सुबह यश राज फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने ‘बंटी और बबली’, ‘पृथ्वीराज’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘शमशेरा’ फिल्म की रिलीज डेट घोषित की थी. आदित्य चोपड़ा इस साल की फिल्में रिलीज करने को तैयार हैं. वह चाहते हैं कि अगले साल वह फाइनेंशियल ईयर में दूसरे फेज की फिल्में रिलीज करें. यश राज फिल्म्स के बाद साजिद नाडियावाला ने भी अपनी फिल्म की रिलीज डेट बताई. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पर एक लव स्टोरी फिल्म बनेगी, जिसका अभी शीर्षक तय नहीं किया गया है.

Scroll to Top