In view of the Corona period, the government had to reschedule Chandrayaan-3 launch dates, the possibility of launch in a few months

कोरोनाकाल को देखते हुए सरकार को फिर से करना पड़ा चंद्रयान-3 प्रक्षेपण की तारीखों का निर्धारण, कुछ ही महीनों में प्रक्षेपण की संभावना

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण कार्यक्रम फिर से निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सामान्य कामकाज शुरू होने को देखते हुए चंद्रयान-3 का 2022 की तीसरी तिमाही में प्रक्षेपण होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इसकी प्रगति प्रभावित हुई है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण कार्यक्रम फिर से निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया, ‘सामान्य कामकाज शुरू होने को देखते हुए चंद्रयान-3 का 2022 की तीसरी तिमाही में प्रक्षेपण होने की संभावना है।’

उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 के कार्य में आकृति को अंतिम रूप दिया जाना, उप-प्रणालियों का निर्माण, समेकन, अंतरिक्ष यान स्तरीय विस्तृत परीक्षण और पृथ्वी पर प्रणाली के निष्पादन के मूल्यांकन के लिए कई विशेष परीक्षण जैसी विभिन्न प्रक्रियाएं शामिल हैं।

Scroll to Top