मुंबई: सीखने की कोई उम्र नहीं होती, यह बात एक बार फिर साबित कर दिखाई है बाॉलीवुड अभिनेत्री अहाना कुमरा की मां सुरेश बाल्यान कुमरा ने। दरअसल, अहाना कुमरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खुलासा किया है। ऐकट्रेस ने बताया है कि उनकी मां ने 68 साल की उम्र में वकील की डिग्री हासिल की है। अहाना ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। वो लिखती हैं, 40 साल तक पुलिस डिपार्टमेंट और सीबीआई को अपनी सेवाएं देने के बाद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मिसेज. सुरेश बाल्यान कुमरा को 90% एडीआर के साथ एलएलबी पास करने के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 68 साल की उम्र में आपके वकील बनने पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं! वकील साहिबा।
After 40 glorious years of service to the the Police Department and the CBI, Deputy Superintendent of Police Mrs. Suresh Balyan Kumra, congratulations for successfully passing LLB with a 90% ADR. I am mighty proud of you for becoming a lawyer at the age of 68 yrs! Vakil Sahiba ⚖️ pic.twitter.com/qqyz4Zyn5P
— Aahana Kumra ❤︎❤︎🐣 (@AahanaKumra) October 30, 2020
अहाना की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी माँ की तारीफ की है। दीया मिर्जा ने लिखा, ”क्या बात है”। तापसी पन्नू ने लिखा-”बेहद इंस्पायरिंग”।
अहाना के एक्टिंग करियर की बात की जाए तो उन्होंने ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में वह प्रियंका गांधी का रोल निभाती दिखी थीं। अहाना पिछली बार वेब सीरीज ‘बेताल’ में दिखी थीं। अब एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म शमशेरा में नजर आएंगी। यह फिल्म 2022 तक रिलीज होगी।