Tokyo Olympics: Sania Mirza in preparation shares workout video on Instagram; see

टोक्यो ओलंपिक: तैयारियों में जुटी सानिया मिर्जा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वर्कआउट वीडियो; देखें

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में कई खिलाड़ी इसकी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह ओलंपिक की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से वह जिम में पसीना बहा रही हैं।

सानिया मिर्जा ने फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लिया है। 6 बार की ग्रैंडस्लेम चैंपियन सानिया को 6 जून से डब्ल्यूटीए 250 के नॉटिंघम ओपन से ग्रास कोर्ट के सीजन की शुरुआत करनी थी। हालांकि वीजा मिलने में देरी होने के कारण वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाईं। सानिया को इंग्लैंड पहुंचने के बाद 10 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। सानिया 14 जून से बर्मिंघम ओपन में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह 20 जून से ईस्टबोर्न ओपन और 28 जून से विम्बलडन में भाग लेंगी। टोक्यो ओलपिंक की तैयारी में इन टूर्नामेंट्स से सानिया को फायदा मिलेगा।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

Scroll to Top