मुबंई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने फैन द्वारा बनाया गया एक एडिटिड वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। आज भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और वीडियो खूब चर्चाओं में रहते हैं। करिश्मा कपूर आखिरी बार जी फाइव की वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में नजर आई थीं। करिश्मा कपूर ने बिसनेसमेन संजय कपूर से शादी की थी, बाद में साल 2016 में उनका तलाक हो गया था। अब करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
करिश्मा कपूर ने अपने फैन सोनू द्वारा बनाया गया एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उसने करिश्मा कपूर के अब तक के सभी लुक को दिखाया है। यह एक एडिटिड वीडियो है। वीडियो में करिश्मा की ‘जानवर’, ‘रक्षक’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘एक रिश्ता’ और ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों के हेयर स्टाइल को एक वीडियो में एडिट करके दिखाया गया है। यह वीडियो करिश्मा को खूब पसंद आया और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘एक प्रशंसक द्वारा बनाई गई अद्भुत कलाकृति, सोचा कि मुझे इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहिए, आशा है कि यह थोड़ा उत्साह बढ़ाएगा.. आप सभी को इस समय में बहुत सारा प्यार और सकारात्मक ऊर्जा भेज रही हूं.. सुरक्षित रहें, घर पर रहें, और आशा हमेशा रहें’। वीडियो के देख उनके फैन्स कई मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram