Riya Chakraborty extended a helping hand promised to try everything possible

रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाया मदद का हाथ, हर संभव कोशिश करने का किया वादा

मुंबई। कोरोना के इस मुश्किल समय में सोनू सूद जैसे एक्टर, लोगों की लगातार सहायता करने में जुटे हुए हैं। इस लिस्ट में रिया चक्रवर्ती का भी नाम शामिल हो गया है। रिया कोरोना संकट से गुजर रहे लोगों की मदद करने के लिए आगे आई हैं। रिया ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करने की बात कही है। रिया ने कहा कि किसी भी तरह की मदद के लिए लोग उन्हें सीधे मैसेज कर सकते हैं। अपनी क्षमता के मुताबिक मदद की हर संभव कोशिश करूंगी।

कोरोना के दुसरे लहर ने देश में भयावह माहौल पैदा कर दिया है। इन दिनों कोरोना महामारी के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है। देश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से लोगों की जान जा रही है। रेमडेसिविर इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। ऐसे संकट के समय में कई एक्टर और एक्ट्रेस सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद तो पिछले साल से ही संकट से जूझ रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। रिया से पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इसी तरह की अपील सोशल मीडिया पर की थी।

बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया पर कम एक्टिव है। रिया चक्रवर्ती अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगी।

Scroll to Top