मुंबई। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि वह हमेशा लाइमलाइट में आने से बचती हैं। रिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। अपनी बिकिनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि वह कभी मोटी थीं। हालांकि वह कैसी हैं ये उनकी फोटो में साफ देखा जा सकता है। रिया के पोस्ट करते हुए उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
उन्होंने लिखा कि मुझे लगा कि मैं मोटी थी। हम अपने आप से कभी नहीं जीत सकेंगे क्या? लेकिन हम कोशिश कर सकते हैं। जैसे टीना फे कहती हैं, यदि आप और कुछ नहीं रखते हैं, तो हमेशा सुंदरता के सबसे महत्वपूर्ण नियम को याद रखें, जो है: कौन परवाह करता है?। इस कैप्शन के साथ रिया ने लाफिंग इमोजी शेयर किया है।
View this post on Instagram
प्रोफेशन लाइफ की बात करें तो रिया पेश से एक प्रोडयूस हैं। इसके साथ ही वह फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘वेकअप सिड’ से की थी। रिया ने साल 2010 में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देवल की फिल्म ‘आइशा’ को प्रोडयूस किया था। इस फिल्म के बाद वह खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।