भोपाल। मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भावों में हल्का उछाल देखने को मिला है। सर्राफा मार्केट में आज 22 कैरेट सोना के दाम 42460 रहे। जबकि 24 कैरेट 46400 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी के दामों में कल की अपेक्षा कोई बदलाव नहीं आया। आज भी चांदी के दाम 65000 रुपए प्रति किलो रहे। माना जा रहा है कि शादियों का सीजन आने वाला है, इसलिए भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
सर्राफा व्यापारियों की मानें तो सोने के भाव में कमी आ सकती है। चूंकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही मजबूत डॉलर के कारण सोना बीयर मार्केट में प्रवेश कर गया। गोल्ड ईटीएफ में सोने पर लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
बीयर मार्केट के बारे में जानिए
जब किसी ऐसेट, कमोडिटी या सिक्योरिटीज की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई से 20 प्रतिशत तक या उससे ज्यादा गिर जाती है और यग गिरावट दो महाने से ज्यादा रहती है तो उसे बीयर मार्केट बोलते हैं। बॉन्ड यील्ड बढ़ने और सोने की कीमतों में गिरावट के कारण फरवरी में गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग 2% से अधिक कम हुई है।
कीमत में गिरावट की वजह जानिए
ग्लोबल गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग में 84.7 टन सोने की गिरावट आई है। अब तक के इतिहास में यह 7वां सबसे बड़ा मंथली लॉस है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड आधारित एक्सडेंज ट्रेडेड फंड SPDR Gold Trust की होल्डिंग 21 सितंबर, 2020 को अपने लाइफटाइम हाई 1,278.82 तक पहुंच गई थी, उसमें 4 मार्च 2021 तक 200.5 टन यानी 15% की गिरावट आई है।
मध्य प्रदेश में सोने के दाम | आज के दाम | कल के दाम |
22 कैरेट सोने के दाम | 1 ग्राम 4260, 10 ग्राम 42600 | 1 ग्राम 4240, 10 ग्राम-42400 |
24 कैरेट सोने के दाम | 1 ग्राम 4640 10 ग्राम 46400 | 1 ग्राम 4610, 10 ग्राम -46100 |
पिछले 10 दिनों में मध्य प्रदेश में सोने का दाम
दिन | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
पांच मार्च | 42400 | 46100 |
चार मार्च | 42750 | 46700 |
तीन मार्च | 43200 | 46900 |
दो मार्च | 43240 | 46900 |
एक मार्च | 46660 | 47600 |
28 फरवरी | 43213 | 46241 |
27 फरवरी | 43192 | 46194 |
26 फरवरी | 43870 | 46922 |
25 फरवरी | 44021 | 47083 |
24 फरवरी | 44200 | 47080 |
23 फरवरी | 44350 | 47430 |