लंदन। ब्रिटेन के पूर्व पीएम विंसटन चर्चिल की मोरक्को के परिदृश्य की पेंटिंग नीलामी में रेकॉर्ड 1.15 करोड़ डॉलर से अधिक में बिकी है। यह पेंटिंग हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली की ओर से बेची गई है। लंदन के क्रिस्टी में ‘टावर आॅफ द कोउटोउबिया मॉस्क’ 82,85,000 पाउंड (1,15,90,715 डॉलर) की बिकी है। इसकी कीमत 15 से 25 लाख पाउंड लगाई गई थी। इससे पहले चर्चिल की सबसे महंगी पेंटिंग 18 लाख पाउंड (2.50 लाख डॉलर) में बिकी थी। इस पेंटिंग में सूर्यास्त के समय मोरक्कों की 12वीं शताब्दी की मस्जिद दिखाई गई है।
2011 में इसे एक्ट्रेस एंजेलिना जोली व ब्रैड पिट ने खरीदा था
बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के 1945 में निधन के बाद उनके बेटे ने यह पेंटिंग बेच दी थी। इसके बाद इसे कई लोगों ने खरीदा। 2011 में इसे एंजेलिना व उनके प्रेमी अभिनेता ब्रैड पिट ने खरीदा था। दंपति 2019 में अलग हो गए थे। इस पेंटिंग को ‘जोली फेमली कलेक्शन’ ने यहां बेचा। पेंटिंग खरीदने वाले की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।