Woman punished by police for 'violating' Corona rules in Peru

पेरू में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर महिला ने जुर्माने के तौर पर पुलिस को किया ‘किस’

लीमा। वैश्विक महामारी कोरोना अब धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। दुनिया भर के कई देश ऐसे भी हैं जहां यह अभी भी व्यापक रूप में फैला हुआ है। ऐसे में इन देशों ने कोरोना रोकथाम के लिए कई कड़े नियम बना रखे हैं। इनका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करने पर रिश्वत देकर तो वहीं कुछ कानून की कमियों का सहारा लेकर बच निकलते हैं। मगर क्या आपने जुर्माने से बचने के लिए पुलिस अधिकारी को ‘किस’ देने की बात सुनी है। शायद नहीं। मगर ऐसा दक्षिण अमरीकी महाद्वीप में स्थित देश पेरू में हुआ है।

पेरू में एक महिला पर पुलिस अधिकारी ने कोरोना वायरस नियमों का उल्लंघन करने की वजह से जुर्माना लगाया। मगर हैरानी की बात यह है कि लिप किस के बदले अधिकारी ने उस महिला को छोड़ दिया। यह घटना राजधानी लीमा के मिराफ्लोरस बोर्डवॉक की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी और महिला सड़क किनारे पार्क की गईं गाड़ियों के बीच में खड़े हैं। ऐसा लगता है कि अधिकारी नियम तोड़ने के कारण दंडित करने के लिए महिला के विवरण को नोट कर रहा है।

पुलिस अधिकारी महिला पर जुर्माना लगाते हुए दिख रहा है। वहीं वह उसे किस के बदले जुर्माना न लगाने के लिए मनाती है। कुछ देर बाद दोनों किस करते हुए दिखाई देते हैं। यह घटना एक स्थानीय टीवी के कैमरे में कैद हो गई और उसने इसे प्रसारित कर दिया। इसके बाद नाराज अधिकारियों ने उस पुलिस अधिकारी को तुरंत निलंबित कर दिया है।

जिला नागरिक सुरक्षा प्रभारी इबरो रोड्रिगेज ने कहा, ‘यह कृत्य अपने आप में बहुत गंभीर है और इसीलिए उसे निलंबित कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे मेयर लुइस मोलिना ने उस अधिकारी को तत्काल निलंबित करने का निर्णय लिया है। महिला ने शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन किया और उसने उसे जाने दिया। फिर उसने मास्क निकाला और उसे किस किया।’

Scroll to Top