Natural way to hide white hair: do hair color with these eight things, get stylish look

सफेद बाल छुपाने का नेचुरल तरीका: इन आठ चीजों से करें हेयर कलर, पाएं स्टाइलिश लुक

नई दिल्ली। सफेद बाल होना आज के समय में आम बात है। सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं आजकल बच्चों और युवाओं के बाल भी सफेद होने लगे हैं। ऐसे में लोगों को चिंता बनी रहती है कि वह कैसे अपने बालों को सफेद होने से बचाएं। इसके लिए लोग कैमिकल कलर से बचना चाहते हैं और नेचुरली अपने बालों को ब्लैक रखना चाहते हैं। आज हम आपकों 8 ऐसे नेचुरल तत्व बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने बालों को ब्लैक रख स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।

क्यों हो जाते हैं बाल सफेद
पोषण की कमी और आनुवंशिक कारणों के चलते भी कई बार ऐसा होता है। लेकिन तंबाकू का अत्यधिक सेवन, धूम्रपान और भावनात्मक तनाव भी इसका कारण हो सकता है। सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय भी है, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

चाय या कॉफी
ये बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद करते हैं।
तरीका: पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर डाल कर उसे 10 मिनट तक उबालें। बालों का रंग काला बनाए रखने के लिए चाय की पत्ती का प्रयोग कर लें और भूरा बनाए रखने के लिए कॉफी पाउडर का प्रयोग करें।

मेहंदी और तेजपत्ता
ये दोनों ही वनस्पतियां बालों के रंग को गहरा करती हैं।
तरीका: आधा कप सूखी मेहंदी और तेजपत्ते में दो कप पानी मिला कर उबालें। इस मिश्रण को कुछ देर तक रखा रहने दें। अब इसे छान लें और बालों को शैंपू से धोने के बाद उन पर इसे अच्छी तरह लगा दें। 15-20 मिनट के बाद दोबारा बाल धो लें। हर हफ्ते ऐसा करें।

काला तिल
यह भी सफेद बालों को काला बनाने में काफी मददगार है।
तरीका: हर रोज खाली पेट कच्चे तिल के बीजों को पानी के साथ खाना फायदेमंद होगा।

आंवला
यह बालों का प्राकृतिक काला रंग बनाए रखने में मदद करता है।
तरीका : आंवले को मसल कर उसकी गुठली निकाल दें। अब इसका पेस्ट बनाएं और सिर पर लगा लें। इसके बाद इससे बालों की जड़ों पर मालिश करें।

प्याज का पेस्ट
इससे बालों को पोषण मिलता है।
तरीका: बालों पर प्याज का पेस्ट लगा लें। इसे एक घंटे बाद धो डालें। ऐसा करने से भी सफेद बाल काले हो जाएंगे।

नारियल तेल और नीबू रस
यह सिर की त्वचा का रक्त संचार बढ़ाता है। इस तेल में बायोटीन, नमी और दूसरे तत्व होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं।
तरीका: इसमें दो भाग नारियल का तेल और एक भाग नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सिर और बालों की मालिश करें।

करी पत्ता
यह बालों की जड़ों की मजबूती बढ़ाता है और बालों को जरूरी पोषक तत्व देता है।
तरीका: करी पत्ते को नारियल के तेल में डाल कर चटखने तक गर्म करें। इसके बाद इसे छान लें और इससे बालों की मालिश करें। करीब 30-45 मिनट बाद सिर धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार अपनाएं।

चौलाई
यह भी बालों का काला रंग वापस लाने में मदद करती है और साथ ही बालों के विकास में भी मदद करती है।
तरीका: चौलाई की पत्तियों को पीस लें और इसका पेस्ट अपने सिर पर लगा लें।

Scroll to Top