Toyota became the world's largest car manufacturer in the year of lockdown

लॉकडाउन के साल में टोयोटा बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी

मुंबई। कोरोना के कारण लॉकडाउन वाले साल में टोयोटा दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई है। उसने फॉक्सवैगन को पछाड़ दिया है। वैसे अभी भी टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। पिछले साल तक टोयोटा दुनिया की सबसे मूल्यवान कंंपनी थी। टेस्ला को चुनौती देने के लिए टोयोटा बहुत जल्द नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना बना रही है इससे वो टस्ला को चुनौती दे सकेगी। पिछले साल टोयोटा ने 95.38 लाख कारें बेचीं जो कंपनी की प्रतिद्वंदी फॉक्सवैगन से करीब 2 लाख 20 हजार ज्यादा है। फैक्सवैगन ने 93.1 लाख कारें बेची थीं। टोयोटा को यह नंबर 1 की पोजीशन 5 साल बाद मिली है। हालांकि दोनों कंपनियों की सेल 2020 में गिरी है। 2019 के मुकाबले टोयोटा की सेल 2020 में 11.3 फीसदी गिरी जबकि  फॉक्सवैगन की सेल में 15.2 फीसदी की गिरावट आई है। दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का टैग हासिल करने के लिए टोयोटा को इलेक्ट्रिक वाहनों की रेस में आगे आना होगा। अभी टोयोटा की कुल कारों की बिक्री में करीब 23 फीसदी इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड वाहन होते हैं। कंपनी इस संख्या में तेजी से वृद्धि करने जा रही है।  Toyota is number one company in the world foxwagon tesla

Scroll to Top