Priyanka liked the trailer of 'The Girl on the Train'

प्रियंका को पसंद आया ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का ट्रेलर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। गौरतलब है कि द गर्ल ऑन द ट्रेन इसी नाम की हॉलीवुड की फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। द गर्ल ऑन द ट्रेन एक ऐसी लड़की मीरा की कहानी है, जो रोज ट्रेन से सफर करते हुए ट्रेन से एक परिवार को खुशहाल जिदंगी जीते हुए देखती है, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा देखती है कि उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है और वो सच जानने के पीछे लग जाती है। फिल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। यह फिल्म यह फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। परिणीति चोपड़ा की फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। प्रियंका चोपड़ा को भी फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है।

 

Scroll to Top